ब्रेकिंग

कोर्ट ने दिया आदेश

कार्मिकों को बेहतर माहौल में कार्य करने का मिलेगा अवसर

पुष्टाहार उत्पादन में गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान देने पर ज़ोर

जवानों को अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च देकर किया सम्मानित

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Ad

मिशन शक्ति टीमों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान : हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पम्पलेट बांटकर किया गया।

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Oct 28, 2026

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें