ब्रेकिंग

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

सभासदों के साथ एसडीएम ने की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को किया रवाना

ईवीएम तथा वीवी पैट की सुरक्षा इत्यादि का लिया

Ad

श्रमिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने को आयोजित हुआ शिविर : जिलाधिकारी के निर्देश पर लेबर अड्डा घण्टाघर व चांदपुरा में आयोजित हुआ शिविर

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 27, 2026

22 कामगारों के भरवाये गये प्रपत्र 06, 181 का हुआ पंजीकरण, 79 के मोाबइल में लोड कराया गया ऐप

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, 117 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ परीक्षण

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा लेबर अड्डा घंटाघर तथा चांदपुरा चौराहा पर वृहद जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन प्रातः 06 बजे से किया गया ताकि वे काम पर जाने से पूर्व ही शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न सुविधाओं का आधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद व उप जिलाधिकारी सदर मोनालिसा जौहरी के साथ लेबर अड्डा घण्टाघर व चांदपुरा चौराहा का निरीक्षण कर शिविर में संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकाधिक पात्र श्रमिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराये जाने हेतु प्रपत्र 06 भरवाये जाये तथा ही श्रमिकों की पात्रता के अनुसार उन्हें श्रम विभाग व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उनके पंजीकरण की कार्यवाही भी की जाय। सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव ने बताया कि शिविर के माध्यम से 181 श्रमिकों का पंजीकरण/नवीनीकरण एवं 79 डिजिट लेबर चेक ऐप श्रमिक के मोबाइल में डाउनलोड कराये गये। उन्होंने बताया कि 117 श्रमिकों का स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क औषधि एवं परामर्श प्रदान किया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि शिविर के माध्यम से 22 कामगारों के प्रपत्र 06 भरवाये गये हैं। राजस्व और निर्वाचन विभाग की टीम मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर नए वोटर आईडी बनाने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें