मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन : 03 दिसम्बर को करेंगे लखनऊ में विधानसभा का करेंगे घेराव
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 27, 2026
बहराइच। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रान्तीय आवाहन पर मानदेय वृद्धि, कैशलेश इलाज, एचआर पॉलिसी आदि लम्बित मांगो को लेकर आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवकों ने जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर अपनी मांगो को पूर्ण करने के लिए आवाज बुलन्द किया। रोजगार सेवक गोनार्द लॉन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को 04 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि ग्राम रोजगार सेवक 23 नवम्बर से ही कार्य बहिष्कार पर है। जिससे बीवीजीरामजी योजना में श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि रोजगार सेवक विगत 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति दे रहे है और श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं लेकिन उनकी मांगो पर शासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिससे ग्राम रोजगार सेवक आक्रोशित है। जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने कहा रोजगार सेवकों का मानदेय 24000 रू प्रति माह एवं उनके परिवारजनों को कैशलेश इलाज की सुविधा की घोषणा किया जाय। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी एचआर पॉलिसी की घोषणा को लागू किया जाये। इस दौरान जिला प्रभारी/प्रवक्ता विद्याधर बाजपेयी, अमलेश यादव, पुनीत वर्मा, दिनेश शुक्ला, अखिलेश यादव, जिला संगठन मंत्री नितेश सिंह, अमरदीप शुक्ल, महिला अध्यक्ष कीर्तिलता सिंह, सावित्री वर्मा, अवधेश सिंह हुजूरपुर, रमेश शुक्ल पयागपुर, तिलकराम वर्मा विशेश्वरगंज, प्रमुख कुमार चित्तौरा, मनोज जायसवाल रिसिया, लल्लन प्रसाद तेजवापुर, नन्द किशोर बलहा, सुरेन्द्र यादव फखरपुर, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, ललित सिंह सहित सैकड़ो रोजगार सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन