1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान : डीएम की अध्यक्षता में द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक संपन्न
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Sep 30, 2026
बहराइच। जनपद में संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में द्वितीय जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि संचारी रोगों पर अंकुश लगाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्ययोजना को पूरी गंभीरता से धरातल पर उतारें। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 के विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। वहीं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीन सप्ताह का सघन दस्तक अभियान आयोजित होगा। अभियान के तहत एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन