अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत : पोती को स्कूल छोड़कर घर लौटते समय हुई दादा की मौत
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 29, 2026
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार के पास मंगलवार को प्रातः करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक वृद्ध अपनी पोती को स्कूल छोड़कर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। तभी ललुही ग्राम पंचायत के मजरा भवानी दास पुरवा निवासी सुरेश कुमार सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष अपनी पोती पलक को बरदहा बाजार स्थित स्कूल छोड़ने गए थे तभी वापस लौटते समय बरदहा मोड़ डॉक्टर कमल लोचन के खेत के पास पक्की सड़क पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ललन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं प्रधान प्रतिनिधि योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग पोती को विद्यालय छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
पिकअप की ठोकर से स्कूल जा रही छात्रा घायल
बहराइच। थैलिया गांव में मंगलवार प्रातः करीब 9ः30 बजे स्कूल जा रही 11 वर्षीय छात्रा स्तुति सिंह को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन