ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक संपन्न

बच्चों को कानून की जानकारी दे तथा उनके प्रति सहजता का व्यवहार रखे

ईवीएम की सुरक्षा तथा एफएलसी की गुणवत्ता पर जताया संतोष

11 अक्टूबर से गूंजेगा रामलीला का जयघोष

पोती को स्कूल छोड़कर घर लौटते समय हुई दादा की मौत

Ad

नोडल अधिकारी सुश्री एथेल रोथांगपुई एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण : ईवीएम की सुरक्षा तथा एफएलसी की गुणवत्ता पर जताया संतोष

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 30, 2026

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोगार्थ ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 29 सितम्बर से एफ.एल.सी. हॉल/वी.वी.पैट वेयरहाउस, जिला निर्वाचन कार्यालय, कपूरथला कैम्पस में चल रहा है। एफ.एल.सी. के पर्यवेक्षण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित सुश्री एथेल रोथांगपुई ई.वी.एम. नोडल अधिकारी, मिजोरम द्वारा जनपद में चल रही ई.वी.एम./वी.वी.पैट एफ.एल.सी. की तैयारी एवं गुणवत्ता, ई.वी.एम. मशीनों के भण्डारण का गुरूवार को निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। ई.वी.एम./वी.वी.पैट एफ.एल.सी. की तैयारी एवं गुणवत्ता, ई.वी.एम. मशीनों के भण्डारण के निरीक्षण में जनपद स्तर पर की गयी व्यवस्थाओं पर नोडल अधिकारी सुश्री एथेल रोथांगपुई द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एफ.एल.सी. सुपरवाईजर, प्रभारी अधिकारी ई.वी.एम., सहायक एफ.एल.सी. सुपरवाईजर/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) महसी तथा सहायक एफ.एल.सी. सुपरवाईजर/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के अलावा अन्य अधिकारी तथा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाजपा जनता पार्टी से अमित शर्मा, समाजवादी पार्टी से शैलेष सिंह उर्फ शैलू, कांग्रेस से दुलारे यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर, बहुजन समाज पार्टी से अशर्फी लाल गौतम, अपना दल (एस) से महेन्द्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें