धान व मक्का खरीद कार्य का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ : जिलाधिकारी ने किसानों को माला पहनाकर किया स्वागत एवं अभिनंदन
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Nov 2, 2026
कृषक हितों को सर्वोपरि रखते हुए खरीद कार्य करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने अपने सम्मुख करायी उपज की तौल
बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में धान व मक्का खरीद कार्य का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुभारम्भ किया। डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर सलारपुर पहुंचकर विधिवत् पूजा-अर्चना तथा तौल कांटें की पूजा के उपरान्त क्रय एजेन्सी खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र का उदघाटन किया। धान क्रय केन्द्र पर मौजूद ग्राम कमोलिया निवासी कृषक कुंवर बहादुर पांडे की उपज 60 कु., हृदय राम तिवारी व राजकुमार की 40-40 कु., ग्राम पकड़ी कला नि. राम दयाल शुक्ला की उपज 70 कु. व ग्राम जोहरा नि. हेमंत वर्मा की 40 कु. उपज की तौल करायी तथा क्रय केन्द्र पर आये कृषकों का जिलाधिकारी ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में धान खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुगमता के साथ संपन्न कराई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह, ए.आर. को-आपरेटिव डी.के. सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी व श्रीमती अमिता कुमारी, विपणन निरीक्षक पवन कुमार सिंह व श्रीमती शालिनी त्रिपाठी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन