ब्रेकिंग

प्रथम चरण में बहराइच सहित प्रदेश के 36 जनपदों में लागू होगी व्यवस्था

पुरुष एवं महिला वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं को डीएम ने दिए मेडल

अपूर्ण कार्यों का पूर्ण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाय स्वच्छ पेयजल

एफएलसी कार्य आगामी 14 से 15 दिवसों में कर लिया जायेगा पूर्ण

काफी प्रयास के बाद भी छात्र पता नहीं चल सका

Ad

एफ.एल.सी. कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण : एफएलसी कार्य आगामी 14 से 15 दिवसों में कर लिया जायेगा पूर्ण

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 9, 2026

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोगार्थ ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 29 सितम्बर से एफ.एल.सी. हॉल/वी.वी.पैट वेयरहाउस, जिला निर्वाचन कार्यालय कपूरथला कैम्पस में चल रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयर हाउस तथा एफ.एल.सी. कार्य का जायजा लेते हुए भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के अभियन्ताओं से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अभियन्ता द्वारा बताया गया कि ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट की फर्स्ट लेविल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य आगामी 14 से 15 दिवसों में पूर्ण कर लिया जायेगा। इस अवसर पर अवर अभियन्ता जल निगम संदीप जायसवाल सहित जल निगम व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें