सरयू नदी में नहाते समय 11 वर्षीय छात्र डूबा : काफी प्रयास के बाद भी छात्र पता नहीं चल सका
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 9, 2026
बहराइच। कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी 11 वर्षीय छात्र शौर्य उर्फ युवराज बाजपेई पढ़ने के लिए साइकिल से विद्यालय प्रयाग नारायण गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर चप्पल और साइकिल मिली। जिस पर उसके डूबने की जानकारी हुई। इस पर तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर शहर के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन