ब्रेकिंग

धान खरीद पंजीकरण में किसानों को बड़ी राहत, अब स्वयं चुन सकेंगे बोई गई फसल का विकल्प

शासनादेश के बावजूद मानक विहीन नर्सिंग होम धड़ल्ले से चल रहे

ग्राम तप्पे सिपाह स्थित घाघरा नदी के पावन तट पर आयोजित हुआ गंगा उत्सव

एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगी आधार सम्बन्धी समस्त सुविधाएं

गैस पाइप लाइन की खुदाई से सात वार्डों में जलापूर्ति ठप

Ad

5,000 दीपों से जगमगाया नदी का तट, भव्य गंगा आरती से गूंजा वातावरण : ग्राम तप्पे सिपाह स्थित घाघरा नदी के पावन तट पर आयोजित हुआ गंगा उत्सव

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 4, 2026

नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, अविरलता एवं निर्मलता के प्रति जनसामान्य को किया गया जागरूक

स्वच्छता अभियान के साथ लगाये गये पौध

बहराइच। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश एवं नमामि गंगे कार्यक्रम एवं जनपद में गठित जिला गंगा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम तप्पे सिपाह स्थित पावन घाघरा नदी के पावन तट पर गंगा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना तथा नदी संरक्षण के कार्यों में आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। गंगा उत्सव के अंतर्गत सायंकाल तप्पे सिपाह स्थित घाघरा नदी के पावन तट पर भव्य दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 5,000 दीप प्रज्ज्वलित कर नदी तट को प्रकाशमय बनाया गया। दीपदान के माध्यम से नदियों के प्रति श्रद्धा, आस्था एवं उनके संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय वातावरण में भव्य गंगा आरती संपन्न हुई। आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नदी को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया गया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। उपस्थित लोगों को नदियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालने, नदी घाटों को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें