ब्रेकिंग

जिला पंचायत प्रतिनिधि कुंवर करणवीर सिंह ने रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात

गोताखोरों की मदद से मिला युवक का शव

अवैध खनन पर एसडीएम मोनालिसा जौहरी का शिकंजा

सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें

चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में दिखाएंगे दम

Ad

विकास भवन सभागार में प्रशिक्षित किये गये मतदान अधिकारी : सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 11, 2026

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन के लिए अयोध्या-गोरखपुर खण्ड शिक्षक निर्वाचन के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये समस्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम व मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय तथा माइक्रोआब्जर्वर्स का प्रथम प्रशिक्षण विगत दिवस विकास भवन सभागार प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण/मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता एवं उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया हेतु नामित सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्देश दिया गया कि आयोग द्वारा जारी मार्ग दर्शिका का भली प्रकार से अध्ययन कर तदनुसार सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों प्रपत्रों को भरने, मतमेटिका को खोलने तथा सील करने इत्यादि महत्वपूर्ण बिन्दुओं की व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गयी। सभी अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि प्रपत्रों को पूरी सावधानी के साथ भरें ताकि कहीं पर कोई त्रुटि न रहने पाये। प्रशिक्षण के दौरान मतदान अधिकारियों को मतपेटिका को खोलने व बन्द करने का अभ्यास कराया गया तथा पावर प्वाईन्ट प्रिजेन्टेशन के माध्यम से भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें