ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन : फर्जी तरीके से हाजिरी लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 25, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। विकास खंड नवाबगंज में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों में कथित रूप से फर्जी तरीके से हाजिरी लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रांतीय एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर विकासखंड के समस्त ग्राम रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके बावजूद विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों में कथित रूप से फर्जी तरीके से हाजिरी लगाई जा रही है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है। ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने और फर्जी तरीके से लगाई जा रही हाजिरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग रोकने के लिए इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान रामनिवास यादव, इसराइल अहमद, मुन्नीलाल प्रसाद, दीपक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार, माता प्रसाद, महादेव प्रसाद सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन