: एसपी ने ली परेड की सलामी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Fri, Jul 26, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। एसपी द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन हीरालाल कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
: जुआ खेलते 15 गिरफ्तार, पांच बाइके बरामद
Fri, Jul 26, 2024
बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने आम की बाग में जुआ खेल रहे 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुरूवार को थाना खैरीघाट आम की बगिया में जुआ खेलते समय 15 जुआरियों को धर दबोचा गया। मौके से पांच बाइके, फड से 4480 रुपया, 52 अदद ताश के पत्ते, जामा तलासी से 12980 रुपये बरामद किया गया। पकड़े गए जुआरियों में रामकृष्ण गुप्ता पुत्र प्रसादी गुप्ता निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, दुर्गेश गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता निवासी इटहा थाना कोतवाली नानपारा, सुमीत कुमार वर्मा पुत्र अनिरूद्ध वर्मा निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, रामकिशोर पुत्र बाऊर निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, गिरधारी लाल पुत्र प्रताप नरायन निवासी इटहा थाना कोतवाली नानपारा, रिक्खीराम पुत्र बराती निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, लल्लन पुत्र छविलाल निवासी असवा मोहम्मदपुर थाना मटेरा, बदरु पुत्र अब्बास अली निवासी मुरईपुरवा थाना रामगांव, राजकुमार पुत्र कमला प्रसाद निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, छोटकऊ पुत्र समर निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, मालिकराम पुत्र झगरु निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, शिवशंकर वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी इटहा थाना कोतवाली नानपारा, लालू वर्मा पुत्र पृथ्वीनाथ निवासी असवा मोहम्मदपुर थाना मटेरा, मो. कलीम पुत्र मुस्तकीम निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट, धनीराम पुत्र रामसागर निवासी इटहा थाना कोतवाली नानपारा को धारा 13 जुआ अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. रामप्रवेश यादव, प्रशिक्षु उ.नि. हेमन्त कुमार यादव, प्रशिक्षु उ.नि. सूर्यभान कुमार, प्रशिक्षु उ.नि.सौरभ पाण्डेय, हे.का. अरविन्द राव, हे.का. हनुमान यादव, हे.का.चन्द्रशेखर चौहान, हे.का.चन्द्रशेखर मिश्रा, का.रजनीकान्त, का. शिवकुमार पाण्डेय, का.अभिषेक मौर्या, का.सन्तोष चौधरी, का. आशीष पाण्डेय, का. नरेन्द्र वर्मा, का. बृजेश कुमार शामिल रहे।
: पेट्रोल पंप से तीन लाख की नगदी चोरी
Thu, Jul 25, 2024
फखरपुर, बहराइच। थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर स्थित कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नगदी उड़ा दी। घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के अखनापुर गांव में स्थित पेट्रोल पम्प परिसर की है। जहाँ कमरे की आलमारी में रखी 3 लाख से अधिक की नकदी को बुधवार की रात को चोरों ने चुरा लिया। सुबह जानकारी होने पर सीओ ने पुलिस टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया है। गौरतलब हो कि फखरपुर थाना अंतर्गत अखनापुर मोहम्मद लुकमान का पेट्रोल पंप है। बुधवार की देर रात अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते उस कमरे में घुसे जिसमें कैश रखा था। उन्होंने वहां रखी चाबी से अलमारी के लाकर को खोल कर 3 लाख से अधिक की नकदी को पार कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। पेट्रोल पंप पर मौजूद कमी रात को सो रहे थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जांच करने पँहुचे सीओ रूपेंद्र कुमार गौड़ ने बताया एसओजी सर्विलांस की टीम ने भी जांच की है। चोरों के फोटो भी सीसीटीवी में आए है।