: होमगार्ड व पीआरडी जवानों से मजदूरी करवाने वाले यातायात प्रभारी हटे, एसपी ने की कार्रवाई
Sat, May 20, 2023
एसपी ने यातायात प्रभारी को अपराध शाखा में भेजा
डिविजनल कमांडर की सख्ती के बाद हुई कार्रवाई
बहराइच। पुलिस लाइन में होमगार्ड व पीआरडी जवानों से भवन निर्माण कार्य करवाने वाले यातायात प्रभारी जय प्रकाश यादव को एसपी ने हटा दिया है। उनके स्थान पर परमानंद तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। मामले को संज्ञान लेकर एसपी ने कार्रवाई की है। पुलिस लाइन में यातायात विभाग की ओर से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण में होमगार्ड व पीआरडी जवानों से मजदूरी कराया जा रहा था। दो दिन पूर्व कराया गए कार्य का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। होमगार्ड व पीआरडी जवानों का मजदूरी करते वीडियो वायरल होने पर विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। गोंडा डिविजनल के होमगार्ड विभाग के कमांडर सुनील कुमार व जिला कमांडेंट नवोदय सिंह ने शुक्रवार को बैठक की थी। बैठक में पीड़ित होमगार्ड व पीआरडी जवानों का बयान दर्ज किया। इसके बाद एसपी को रिपोर्ट देकर कार्यवाई की मांग की। एसपी ने यातायात प्रभारी जय प्रकाश सिंह यादव को हटाते हुए अपराध शाखा में भेज दिया है। जबकि परमानंद तिवारी को यातायात प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक कमला शंकर चतुर्वेदी को एसपी का जन संपर्क अधिकारी बनाया गया है।
: गोष्ठी में गन्ना किसानों को दी गई जानकारियां
Sat, May 20, 2023
पेड़ी पर किसानो को विशेष ध्यान देने की जरुरत
परसेण्डी, बहराइच। पारले कंपनी इस समय अपने किसानो को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर बृहद गोष्ठी कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को टेड़वा अल्पी मिश्र में 113 किसानो ने गोष्ठी में हिस्सा लिया। गोष्ठी में पारले के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि किसानो का गन्ना उत्पादन काफी कम है इसका कारण गन्ना पेड़ी का कमजोर होना है। पेड़ी पर किसानो को विशेष ध्यान देने की जरुरत है। समय पर उर्वरको का प्रयोग, जुताई-गुड़ाई, कीट एवं रोग नियंत्रण जरुरी है। इसके लिए कम से कम तीन स्प्रे अमिनोज इमिडाकलोरप्रिड, एनपीके का 200 लीटर पानी में घोल बनाकर नमी की दशा में सुबह या शाम के समय स्प्रे करे। इससे फसल की बढ़वार अच्छी होगी। स्प्रे को बढ़ावा देने के लिए कंपनी छूट पर स्प्रे मशीन भी दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानो को कंपनी आर्गेनिक पोटाश 2 बैग लेने पर 2 बैग, जैविक खाद 5 बैग पर 5 बैग एवं अमिनोज तरल 1 लीटर पर 1 लीटर, ऑर्गनिक पोटाश का प्रयोग करने पर फसल गिरती नहीं है और कीड़े -बीमारी भी कम आते है इसलिए आर्गेनिक पोटाश का इस्तेमाल अधिक से अधिक करे। भूमि की उर्वरा शक्ति मजबूत करने के लिए जुताई-गुड़ाई के समय जैविक खाद जरूर प्रयोग करे जिससे भूमि में आर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ सके। इसके अलावा अमिनोज एक माइक्रोनुएट्रिंट्स है इसी स्प्रे में पेड़ी-पौधा में जरूर प्रयोग करे। इसके अलावा गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि यंत्रो पर भी भारी छूट देने का निर्णय लिया गया है। टॉप बोरर एवं अर्ली शूट बोरर के नियंत्रण के लिए कोराजन छूट पर कंपनी दे रही है जिसका प्रयोग जून तक कर सकते है। इसके अलावा इमिडा क्लोरप्रिड पर भी छूट कंपनी दे रही है। सभी फार्म इम्प्लीमेंट्स और एग्री इनपुट्स की जानकारी के लिए पारले गन्ना अधिकारियो से संपर्क करे। जिससे गन्ने का उत्पादन प्रति एकड़ जो 200 कुंतल अभी औसत है वह कम से कम 500 कुंतल तक किसान ले सके। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं कंपनी के अन्य अधिकारी रुचिन लाटयान, दिनेश, अमर बहादुर, सरनाम उपस्थित रहे।
: मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित
Sat, May 20, 2023
रुपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा साकेत नगर स्थित आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कालेज के मेधावी छात्राओं को वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी 42 वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट तपन कुमार दास रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र बंटू पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज, संदीप जायसवाल जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान मोहम्मद जुबेर फारुकी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ सनत कुमार शर्मा मंचासीन रहे। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का सम्मान डा. यशपाल ने बुके देकर किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए ए टू जेड अंकल सभी बच्चों को एक-एक कलम मुख्य अतिथि द्वारा दिलाया और फर्स्ट थर्ड सेकंड जो बच्चे आए उनकों अंक पत्र संदीप जायसवाल जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान मोहम्मद जुबेर, अजय मिश्रा और संजय वर्मा द्वारा दिया गया। बताते चलें इस वर्ष 2023 की माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण हुई सभी छात्राओं के साथ-साथ उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना सुमधुर आवाज के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौजूद अभिभावकों एवं सम्मानित नागरिकों ने तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, सै. रजा इमाम रिजवी, नवनिर्वाचित सभासद राजीव अग्रवाल, समाजसेवी श्री प्रसाद सोनी गज्जू भैया, पवन शुक्ला, बलराम शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, संजय वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।