: 25 हजार रूपये का ईनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार
Fri, Nov 24, 2023
बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित 25 हजार रूपये के ईनामियां अपराधी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को 25 हजार रूपये का इनामी वांछित अपराधी पूरन शुक्ला पुत्र जयालाल निवासी पण्डितपुरवा पिपरिया थाना खैरीघाट के विरूद्ध दर्ज मुअसं.312/2023 धारा 452, 376 के आरोपी को इमामगंज तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक यतीन्द्र सिंह, हे.का.अरविन्द कुमार यादव, का.मिस्टर नकुल, का.आशीष पाण्डेय, का.धर्मेन्द्र गौड़ शामिल रहे।
: कलाकृति बनाने का हुनर सीखेंगी कारागार में निरूद्ध महिला बन्दी
Fri, Nov 24, 2023
बहराइच। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा प्रायोजित तथा सुन्दरम सेवा संस्थान एवं जेल अधीक्षक के राजेश यादव के संयुक्त प्रयास से जिला कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों में कौशल विकास, आर्थिक स्वावलम्बन तथा समय के बेहतर सदुपयोग के दृष्टिगत गेहूॅ के डण्ठल से कलाकृति तैयार करने हेतु 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्रशिक्षण के लिए चिन्हित 30 महिला बन्दियों को ट्रेनर गोपाल गुप्ता द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनंद शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला प्रबंधक कैलाश जोशी, सुंदरम सेवा संस्थान की वंदना सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: जिला जज व डीएम की मौजूदगी में न्यायालय के लिए चिन्हित भूमि की हुई रजिस्ट्री
Thu, Nov 23, 2023
12.613 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा न्यायालय का नया भवन
बहराइच। बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजस्व ग्राम सिसई हैदर परगना फखरपुर अन्तर्गत 12.613 हेक्टेयर भू-भाग पर जनपद न्यायालय के नवीन भवन का निर्माण होगा। बुधवार को उप निबन्धक कार्यालय महसी में राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से द्वितीय पक्ष क्रेता जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के पक्ष में प्रथम पक्ष (विक्रेतागण) अनुभव इंफ्राकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल व अतुल प्रताप सिंह, अनुभव इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, बुद्धा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत गोपाल कृष्ण लाठ व शांतनु लाठ पुत्र गोपाल कृष्ण लाठ, अनुभव इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, ध्रुव रियल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, अवध ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक सत्य प्रकाश द्वारा रजिस्ट्री की गई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शेष मणि शुक्ल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रकाश पाण्डेय, सी.जे.एम., शिवेन्द्र कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन शीलभद्र चन्द्र, उप निबंधक सदर राजेन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य, सीओ जे.पी. त्रिपाठी व तहसीलदार महसी पीयूष कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में रजिस्ट्री कर्ता अधिकारी उप निबंधक महसी प्रमोद कुमार सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई। न्यायालय भवन के लिए क्रय की गई 12.613 हेक्टेयर भूमि में गाटा संख्या 667, 680, 686 क, 686/2 ख, 713, 715, 689अ, 689मि., 723, 714, 716, 717, 718/1, 718/5, 720 मि., 721, 722, 725/2, 725/3 मि०, 728, 730 मि., 731मि., 729ब, 729म सहित कुल 19 गाटा सम्मिलित हैं।