: चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोरों को पुलिस ने धर दबोचा
Thu, Jun 15, 2023
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र आदर्श थाना रुपईडीहा स्थानीय पुलिस ने कस्बे के निकट चोरी की योजना बनाते समय चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 सब्बल, 1 चाकू, पेचकस आदि सामान बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडे के अथक प्रयास से वृहस्पतिवार रात में लगभग दो बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ शातिर चोर रुपईडीहा कस्बे के नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन के आगे पानी टंकी के पास बैठे चोरी की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर एक पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर तुरंत रवाना कर दिया। जहां पुलिस टीम ने चोरी की योजना बना रहे चारों शातिर चोरों को घेराबंदी कर दबोच लिया। इनके कब्जे से 2 सब्बल, एक चाकू, एक पेचकस व एक टार्च बरामद किया है। शातिर चोरों की पहचान राजा बाबू पुत्र हसनू, हलीम पुत्र सलीम निवासीगण लहरपुरवा सहजना थाना रूपईडीहा, शहबाज पुत्र बशीम निवासी जैसपुर थाना सीमा चौकी जिला बांके राष्ट्र नेपाल, सन्दीप सिंह पुत्र पहल सिंह निवासी धम्बोजी तातर पार्क थाना जिला पुलिस कार्यालय जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध रुपईडीहा थाने में मुअसं. 174/2023 धारा 401 भादवि व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल, कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल अशोक तिवारी, कांस्टेबल शिवम मौर्य व कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।
: इन्दिरा स्टेडियम में योग सप्ताह का हुआ भव्य शुभारम्भ
Thu, Jun 15, 2023
आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
निरोग रहने के लिए योग को अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में करे शामिल
बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने एवं योगाभ्यास कार्यक्रम में जोड़ने के उद्देश्य से 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों तथा अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर व भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जबकि सामूहिक योगाभ्यास का संचालन योगाचार्य दीप नारायण पाल व योग प्रशिक्षक प्रवीण वर्मा तथा डा. तौसीफ अहमद ने कराया। योग सप्ताह के २ाुभारम्भ अवसर पर आयोजित हुए सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन एवं घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकराआसन, भुजंगासन, सेतुबंधआसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, २ालभ आसन, नाड़ी २ाोधन, २ाीतली प्राणायम, ध्यान मुद्रा, भ्रामरी प्राणायम इत्यादि योगासनों का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं प्रयासों से सम्पूर्ण विश्व में योगा की नई पहचान स्थापित हुई है। आज योग लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। योग सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने पर डॉ. त्रिपाठी ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि योग हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है यह देश के ऋषियों, मुनियों की परम्परा रही है। योग का महत्व विश्व स्तर पर भी बढ़ता जा रहा है। योग के महत्व का उल्लेख वेदों, पुराणों व अन्य धार्मिक ग्रन्थों में भी किया गया है। डीएम ने कहा कि स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने में योग अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। डीएम मोनिका ने जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थाओं, सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, स्वयंसेवी व समाजसेवी संस्थाओं, गणमान्य व संभ्रान्तजनों, उद्यमियों एवं व्यापारियों, धर्मगुरूओं, प्रबुद्धजनों, युवक-युवतियों तथा छात्र-छात्राओं व आमजन से अपील की कि योग सप्ताह अन्तर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों विशेषकर नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को इन्दिरा गॉधी स्पोर्टस स्टेडियम में सम्मिलित होकर आयोजन का सफल बनाएं तथा निरोग रहने के लिए योगा को अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में शामिल करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीएफओ बहराइच संजय २ार्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार गुलशन, प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, आयुष चिकित्सक डॉ पीयूष नायक व अन्य अधिकारी, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
: डीएम की अध्यक्षता में वरासत अभियान व स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Thu, Jun 15, 2023
बहराइच। वरासत अभियान व स्वामित्व योजना की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पाया कि निर्वादित वरासत अभियान के अन्तर्गत जनपद में 31 मई से 15 जून तक चलाये गये विशेष अभियान के प्रथम चरण में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा राजस्व कर्मीयों द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए जनपद की कुल 1392 राजस्व ग्रामों में लेखपालों द्वारा सत्यापन में 2936 मृतक खातेदारों की संख्या पायी गयी। जिसमें से राजस्व निरीक्षकों द्वारा अब तक 1906 वरासत दर्ज कराये गये तथा 1230 वरासत के प्रकरणों में आदेश पारित किये गये। उल्लेखनीय है कि वरासत अभियान के प्रथम चरण में 1076 खतौनी में वरासत दर्ज होने पर जिलाधिकारी द्वारा सभी राजस्व कर्मियों की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि कोई भी मृतक खातेदार के वारिसानों का वरासत होने से छूटने न पाये। इसी प्रकार आबादी सर्वेक्षण की स्वामित्व योजना की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 1207 ग्रामों में ड्रोन द्वारा सर्वे करा लिया गया है तथा अब तक 53 हजार 164 ग्रामीणों को मालिकाना हक सम्बंधी प्रमाण पत्र घरौनी का वितरण किया गया है। डीएम ने तहसीलदारों को निर्देश दिया कि स्वामित्व योजना के अन्तर्गत गलत रिर्पोटिंग करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लेखपालवार प्रति दिन प्रगति की तुल्नात्मक रिपोर्ट तैयार कर आख्या प्रस्तुत की जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर पर आईजीआरएस सन्दर्भो के निस्तारण के सम्बंध में असंतुष्ट की फीडबैक अधिक प्राप्त हो रही है। उन्होंने तहसीलों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस संदर्भो के निस्तारण आख्या पर असंतुष्ट दिखाया गया है ऐसे विगत तीन-चार महीने के प्रकरणों की लेखपालवार समीक्षा की जाय। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि धारा 24 के लम्बित प्रकरणों का अभियान चलाकर निस्तारण किया जाय। निस्तारण कार्यवाही की जीओ टैग फोटोग्राफ आख्या के साथ उपलब्ध कराये जाय। जिन प्रकरणों में पुलिस बल की आवश्यकता हो ऐसे प्रकरणों में पुलिस का भी सहयोग लिया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, जिला सांख्यकीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर अभयराज पाण्डेय, नानपारा पीयूष कुमार, कैसरगंज के अजय यादव, मिहींपुरवा के अम्बिका चौधरी, पयागपुर मुकेश कुमार शर्मा, महसी नायब तहसीलदार सौरभ सिंह सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे।