: चरस व चोरी के 13 मोबाइलों के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Thu, Nov 2, 2023
पकड़े गए चोरों के पास से चोरी के 13 मोबाइल फोन व 1270 रूपये नगदी बरामद
बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने चोरी के 13 मोबाइल फोन, 1 किलो 800 ग्राम चरस व 1270 रूपये नगदी के साथ तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दिए गए निर्देश अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्राप्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष फखरपुर अनुज त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को 01 किलो 800 ग्राम चरस, 13 अदद चोरी के मोबाइल फोन व 1270 रूपये नगदी बरामद किया गया। मुअसं. 510/23 धारा 457/380 में चोरी हुए रूपये व गहनों के साथ मंगलवार को प्रातः 8ः30 बजे थाना क्षेत्र के मरौचा चौराहे से बौण्डी जाने वाले मार्ग पर करीब 400 मीटर दूरी पर ग्राम अलादादपुर से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान विश्वास पुत्र देवी सिंह निवासी सिगेपुर थाना महरौनी जनपद ललितपुर उत्तर प्रदेश, कोहिनूर पुत्र सिकरेटी निवासी कडईया थाना बैरसिया जिला भोपाल मध्य प्रदेश व बानूर पुत्र सिकरेटी निवासी कडईयां थाना बैरसिया जिला भोपाल मध्य प्रदेश के रूप में की गई। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुअस.ं 513/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 41/411 आईपीसी के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगणों को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष फखरपुर अनुज त्रिपाठी, उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, उप निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव, हे.का.अखिलेश सिंह, हे.का.अभयनंदन, हे.का.संतोष यादव, का.कमलेश कुमार शामिल रहे।
: बहराइच बनारस इंटरसिटी का संचालन पुनः शुरू
Thu, Nov 2, 2023
बहराइच। बहराइच से बनारस को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार से पुनः शुरू हो गया। बुधवार 1 नवंबर को गाड़ी संख्या 14213 बनारस से रवाना हुई थी जो 3ः15 घंटे देरी से बहराइच पहुंची। जहां बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय 5ः25 पर गाड़ी संख्या 14214 बनारस के लिए रवाना हुई। ट्रेन के बन्द होने से जहां यात्रियों में मायूसी छाई हुई थी वहीं अब पुनः संचालन से यात्रियों को बनारस जाने में आसानी हो होगी।
: दो संगे भाईयों के बीच 42 वर्षों से चले रहे जमीन विवाद में पुलिस ने कराया सुलह-समझौता
Thu, Nov 2, 2023
बहराइच। थाना बौण्डी पुलिस के पहल पर 42 वर्षों से दो सगे भाईयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में सुलह-समझौता कराया। गुरूवार को लल्लूराम तिवारी पुत्र राम खेलावन निवासी बेनीदास कुट्टी कोदही थाना बौण्डी द्वारा 42 वर्षों स ेचल रहे पुस्तैनी जमीन के बटवारे व हिस्सेदारी के संबंध में थाना बौण्डी पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें थानाध्यक्ष बौण्डी अंजनी राय द्वारा ग्राम बीपीओ व बीट उप निरीक्षक के माध्यम से दोनों पक्षों को थाने पर बुलवाया गया। दोनों पक्षों के लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर दोनों पक्षों की बात को भलीभांति सुना गया। बीट उप निरीक्षक, बीपीओ व महिला हेल्प डेक्स की पूरी टीम द्वारा दोनों सगे भाईयों के 42 वर्षों से चल रहे पुस्तैनी जमीन व हिस्सेदारी के विवाद का पूरी पुलिस टीम द्वारा समझाबुझाकर मामले का निस्तारण कराया गया। जिस पर दोनो पक्षों द्वारा आपसी सहमत से लिखित सुलह समझौता दिया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे को मिठाई भी खिलाया गया। पुलिस के इस कार्य की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय, उप निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक राधेश्याम यादव, हे.का.सम्पूर्णनंद पाण्डेय, का.राम गोपाल वर्मा व का.राकेश कुमार, का.अजय साहू, म.का.ज्योति साहू, मोनिषा द्विवेदी शामिल रहे।