ब्रेकिंग

शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया

माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

विधवा पेंशन के लिए आई महिला से मिले डीएम, स्वयं साथ लेकर पेंशन प्रकरण की ली जानकारी

51 श्रमिकों को वितरित किये गये रू. 19 लाख 30 हज़ार धनराशि के स्वीकृत पत्र

ब्लाक कार्यालय, बीआरसी व कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं का देखा

Ad

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बसन्तपुर का विशेष सचिव ने किया निरीक्षण : ब्लाक कार्यालय, बीआरसी व कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं का देखा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 6, 2026

बहराइच। जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आयी विशेष सचिव, राज्य कर, उ.प्र. शासन श्रीमती निधि श्रीवास्तव ने दूसरे दिन आकांक्षी ब्लाक हुजूरपुर का भ्रमण कर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बसन्तपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरैयाटांड, विकास खण्ड कार्यालय हुज़ूरपुर, बीआरसी हुज़ूरपुर व बसन्तपुर के संविलियन विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, आर.आर.सी. सेन्टर व पंचायत भवन तथा बीज वितरण केन्द्र हुज़ूरपुर का निरीक्षण किया तथा विकास भवन सभागार में आकांक्षी ब्लाक में संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बसन्तपुर के निरीक्षण के दौरान आरोग्य मन्दिर खुला पाया गया। आशा व आशा संगिनी उपस्थित मिली जबकि स्ट्राइक के कारण सीएचओ व एएनएम उपस्थित नहीं पायी गयीं। विशेष सचिव द्वारा आरोग्य मन्दिर पर उपस्थित गर्भवती महिलाओं से वार्ता कर प्रदान की जा रही सेवाओं की बाबत जानकारी प्राप्त की। विशेष सचिव ने महिलाओं के टीकाकरण कार्ड का भी अवलोकन किया जिस पर दवा व टीकाकरण का विवरण दर्ज पाया गया। लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि उन्हें समय समय पर जांच दवाएं व टीकाकरण की सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। सीएचओ कक्ष का निरीक्षण करने पर सारी दवाएं, लॉजिस्टिक एवं उपकरण उपलब्ध एवं क्रियाशील पाये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरैयाटांड पहुंचकर विशेष सचिव ने एस.बी.आई. के सहयोग से पापुलेशन सर्विस इण्टरनेशनल (पी.एस.आई.) द्वारा उच्चीकृत किये गये प्रसव कक्ष, वार्ड, ट्रायज एरिया, अल्ट्रासोनोग्राफी कक्ष, ए.एन.सी. व पी.एन.सी. वार्ड तथा 10 किलोवाट के जनरेटर इत्यादि का निरीक्षण करने सभी व्यवस्थाएं आल-ईज़-वेल पायी गयीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें