ब्रेकिंग

शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया

माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

विधवा पेंशन के लिए आई महिला से मिले डीएम, स्वयं साथ लेकर पेंशन प्रकरण की ली जानकारी

51 श्रमिकों को वितरित किये गये रू. 19 लाख 30 हज़ार धनराशि के स्वीकृत पत्र

ब्लाक कार्यालय, बीआरसी व कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं का देखा

Ad

304 ग्राम स्मैक के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार : बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 6, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 304 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31,200 रुपये नकद, तीन वाहन और पांच मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि में पुलिस टीम, स्वाट टीम व साइबर टीम ने मुखबिर की सूचना पर पांच अक्टूबर की शाम चकिया रोड स्थित रियाज अली उर्फ रियाज बाबा की टाइल्स की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से अलग-अलग पन्नियों में रखा 294 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। वहीं दुकान पर बैठी महिला पूनम वर्मा पत्नी नरेंद्र कुमार वर्मा, निवासी किशुनदासपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियाज अली उर्फ रियाज बाबा पुत्र रमजान अली, निवासी चकिया रोड वार्ड नंबर नौ नगर पंचायत रूपईडीहा तथा पूनम वर्मा पत्नी नरेंद्र कुमार वर्मा निवासी किशुनदासपुर थाना बदोसराय बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो अदद दोपहिया वाहन, एक स्कॉर्पियो, 31,210 रुपये भारतीय मुद्रा व 25 नेपाली रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो डेबिट कार्ड तथा एक सैमसंग गैलेक्सी कैमरा बरामद किया है।

125 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने 56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर प्रभारी वृजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बशीरगंज क्षेत्र झिंगहाघाट से मोहल्ला किला मोड़ के पास दिखाई दिया। जिससे पूछताछ व तलाशी में अभियुक्त की पहचान शाहरुख पुत्र मोहम्मद नईम उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ब्लांक 76/908 गुल्लावीर कालोनी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच हालपता मोहल्ला चांदपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच के रूप में हुई। तलाशी में युवक के कब्जे से 56 ग्राम स्मैक बरामद किया। वहीं आबकारी व थाना दरगाह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान नरियाघाट सलारगंज से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान सुफियान खान पुत्र समशाद निवासी गुल्लाबीर कालोनी व अल्तमश उर्फ गुफ्फु पुत्र स्व. शकील निवासी गुल्लाबीर कालोनी थाना दरगाह शरीफ के रूप में की गई। जिनके कब्जे से कुल 69.05 ग्राम स्मैक, एक अदद स्कूटी तथा एक अदद मोबाइल फोन व 500 रुपये नगद बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें