ब्रेकिंग

शोर सुनकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया

माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

विधवा पेंशन के लिए आई महिला से मिले डीएम, स्वयं साथ लेकर पेंशन प्रकरण की ली जानकारी

51 श्रमिकों को वितरित किये गये रू. 19 लाख 30 हज़ार धनराशि के स्वीकृत पत्र

ब्लाक कार्यालय, बीआरसी व कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं का देखा

Ad

नूपुर का यूपी अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन : नुपूर ने अपनी सफलता का श्रेय कोच आसिफ रजा को दिया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 6, 2026

बहराइच। तराई की माटी में कितना हुनर है इसका उदाहरण तराई की बेटी नुपूर पांडेय ने पेश किया है। अपनी धारदार बॉलिंग से बल्लेबाजों का विकेट चटकाने वाली नानपारा निवासी नुपूर का चयन यूपी अंडर-19 महिला टीम में हुआ है। नुपूर 9 अक्टूबर से बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी बॉलिंग का जौहर दिखाएंगी। नानपारा तहसील के भग्गापुरवा निवासी नुपूर का बचपन से ही क्रिकेट में मन लगता था। नुपूर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बालकों के साथ भी क्रिकेट खेलती थी। नूपुर मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हो गई। उत्तर प्रदेश की 20 सदस्यीय अंडर-19 महिला टीम के लिए हुआ है। नुपूर 9 अक्टूबर से खेलेंगी। नुपूर ने बातचीत के दौरान अपनी सफलता का श्रेय कोच आसिफ रजा को दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें