नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के शिलालेख का किया गया अनावरण : अम्बेडकर पार्क में सांसद व सदर विधायक की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 26, 2026
बहराइच। राज्य सरकार द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, आदर्शों, सामाजिक समरसता तथा सामाजिक न्याय के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के अंतर्गत प्रदेश भर में बाबासाहेब एवं राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर विधान सभा सदर अन्तर्गत अम्बेडकर पार्क में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोड़ व सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम में लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के शिलालेख का अनावरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद बहराइच में कुल चयनित 70 स्थलों पर भी विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना अन्तर्गत बाबासाहेब एवं राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं के नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण तथा विकास कार्य का शुभारम्भ किया गया। जनपद के चयनित 70 स्थलों पर कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम, निर्माण खण्ड-4 बहराइच को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन