ब्रेकिंग

भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गिस कुरियन के योगदान पर हुई चर्चा

भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गिस कुरियन के योगदान पर हुई चर्चा

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु की बैठक

हम अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी निष्ठावान रहें,

अम्बेडकर पार्क में सांसद व सदर विधायक की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Ad

सभी इकाईयों को जल्द से जल्द क्रियाशील कराएंः डीएम : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 26, 2026

बहराइच। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व व्यापारी बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। एम.ओ.यू. क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में जनपद बहराइच हेतु निवेशकों द्वारा कुल उद्यमियों द्वारा 198 एमओयू हस्ताक्षरित किये गये हैं जिनका निवेश रू. 2890.39 करोड़ है। इन्वेस्ट यूपी द्वारा निवेश सारथी पोर्टल पर 2289.70 करोड़ के 159 एमओयू अपलोड किये गये थे। जिनके सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है। अब तक 141 इकाईयां क्रियाशील हो गईं हैं। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया सभी इकाईयों को भी जल्द से जल्द क्रियाशील कराएं। उद्योग बन्धु की बैठक के दौरान परगना व तहसील बहराइच के ग्राम वज़ीरपुर में भूमि परिवर्तन से सम्बन्धित प्रकरण में मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया गया कि आपत्ति का निस्तारण का 03 दिवस में पत्रावली आयुक्त कार्यालय को प्रेषित कर दी जाय। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा, डिप्टी कलेक्टर नीतूरानी, सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी सहित अन्य जनपदीय अधिकारी, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों एंव ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें