ब्रेकिंग

भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गिस कुरियन के योगदान पर हुई चर्चा

भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गिस कुरियन के योगदान पर हुई चर्चा

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु की बैठक

हम अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी निष्ठावान रहें,

अम्बेडकर पार्क में सांसद व सदर विधायक की उपस्थिति में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Ad

मतदाता सूची से एक भी पात्र नाम नहीं छूटेगा, घर-घर करे सत्यापनः एसडीएम : 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को फार्म-6 भरवाने के निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 26, 2026

कैसरगंज, बहराइच। एसडीएम ने बूथ संख्या 213 व 214 का निरीक्षण किया। कोटेदार, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सफाईकर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल कराने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को उप जिलाधिकारी कैसरगंज अमन देओल ने ग्राम पंचायत कहरई में बूथ संख्या 213 और 214 का निरीक्षण कर मतदाता सूची के सत्यापन की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करने और ग्राम पंचायत की सूची से उसका मिलान कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव, खन्ड विकास अधिकारी सुरेश कुमार गौतम, जनगणना एवं मतदाता का कार्य देख रहे लेखपाल पवन कुमार चौहान, प्रधान प्रतिनिधि सुरेश यादव, क्षेत्रीय लेखपाल विजय राज वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी किशन श्रीवास्तव, कोटेदार प्रतिनिधि धर्मराज यादव, बीएलओ संतोष कुमार, रामगोविंद यादव, लालजी जायसवाल, सुरेश कुमार यादव, प्रवीण सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें