ब्रेकिंग

तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

मरी माता मंदिर के आसपास साफ-सफाई एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

पेराई सत्र में 80 लाख कुण्टल पेराई का लक्ष्य

सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कैलाश नगर से सिरसियनपुरवा तक होगा सड़क निर्माण

Ad

नवनिर्मित संपर्क मार्ग का फीता काटकर किया उद्घाटन : कैलाश नगर से सिरसियनपुरवा तक होगा सड़क निर्माण

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 20, 2026

बहराइच। मोतीपुर तहसील अंतर्गत वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तित ग्राम ढकिया में कैलाश नगर से सिरसियनपुरवा के नवनिर्मित संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने ग्राम प्रधान सहित समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं प्रकट की। प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, गीता प्रसाद, रामेश्वर, बाबूराम प्रहलाद रामनरेश छोटे, चंपा देवी, दीपक, बच्चे लाल सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने कहा कि वन अधिकार कानून के माध्यम से पहली बार संपर्क मार्गों का निर्माण हो रहा है। प्राथमिकता के आधार पर जो भी वन ग्राम हैं और राजस्व ग्राम में परिवर्तित हुए हैं उनमें सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना उनका कर्तव्य है जिसे वह हर हाल में पूरा करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि ग्राम प्रधान श्रीमती रूना निषाद तथा प्रतिनिधि प्रीतम निषाद के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चहलवा के सबसे अपेक्षित टेडिहा और ढकिया में ऐतिहासिक कार्य हुआ है जिसके लिए ग्राम प्रधान प्रशंसा के पात्र हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें