ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

परम्परागत उत्पादों को बनाने एवं उनको अलग पहचान दिलाने में दिखाई रूचि : सूरम्य वनों के बीच रहकर सफलता की कहानी लिख रहीं हैं प्रतिमा स्वयं सहायता समूह की दीदियां

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 4, 2025

बहराइच। यह कहानी है बहराइच जनपद मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर विकास खण्ड मिहीपुरवा के अर्न्तराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा एवं कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार के बीच बसे थारू जनजाति बाहुल्य गांव फकीरपुरी के प्रतिमा स्वयं सहायता समूह की दीदियों की। जिनके स्वयं सहायता समूह का गठन सितम्बर 2018 में बिहार आजीविका मिशन से आई दीदियों ने किया था। इस स्वयं सहायता समूह में कुल 11 दीदियां जुडी जिनमें कुछ अलग करने की लगन थी। समूह में जुडने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से इनकों रिवाल्विंग फण्ड के रूप में रू. 15000 एवं सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रू. 1,50,000 दिये गये। समूह की दीदियों से जब रोजगार एवं प्रशिक्षण के विषय में बात की गई तो इन लोगो ने अपने परम्परागत उत्पादों को बनाने एवं उनको अलग पहचान दिलाने में रूचि दिखाई। इसी के क्रम में वर्ष 2023 में विश्व प्रकृति निधि (डब्लूडब्लूएफ) के माध्यम से 15 दिवस एवं वर्ष 2024 में 10 दिवस का परम्परागत उत्पाद जैसे डालिया जूट बैग, कैप, हैडबैग, टोकरी, रोटी बॉक्स एवं फूलदान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त समूह की सभी दीदीयां जूट एवं जल कुम्भी से उपरोक्त सभी उत्पाद बना रही है। जो पर्यावरण के अनूकूल है। आज इस समूह की दीदियां स्वयं तो आत्मनिर्भर है हीं साथ ही अपने आस पास के अन्य समूहों की दीदियों को भी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहीं हैं। इस समूह की दीदियों द्वारा आज अपने उत्पाद की बिक्री कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार आने वाले पर्यटकों के अलावा अन्य स्थानों पर भी की जा रही है। सम्पूर्णया अभियान अन्तर्गत आडिटोरियम परिसर में भी समूह की दीदियों द्वारा स्टाल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें