ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सिंघानिया ढाबे के पास की घटना

07 मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश

लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर होगी कार्रवाई

कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से आत्मीय संवाद कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता, कम उपस्थिति पर वार्डेन का स्पष्टीकरण तलब

विशेष अभियान चलाकर समुचित साफ-सफाई कराने के दिए निर्देश

Ad

डीसीएम की ठोकर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल : नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सिंघानिया ढाबे के पास की घटना

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 1, 2026

बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सिंघानिया ढाबे के पास गुरूवार प्रातः डीसीएम ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा तहसील के अधरा गुलहरिया निवासी किशन 25 व धर्मेन्द्र 20 नानपारा पशु बाजार में बकरी खरीदने गए थे। दोनों गुरूवार सुबह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी करीब 10ः50 बजे सिघानियां ढाबे के पास सामने से आ रही सब्जी लदी डीसीएम ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 नम्बर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशन की हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

नहर में डूबकर आठ वर्षीय बालक की मौत

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार प्रातः नहर में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चा शौच के लिए नहर किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। थाना फखरपुर के मेथौरा गांव निवासी हुसैन अली प्रातः 8 बजे घर से नहर किनारे पहुंचा था। नहर के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को डूबते देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद हुसैन को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें