ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: चीनी मिल अधिकारियों की प्रताड़ना से हुई बेटे की मौत

पिता ने लगाया आरोप, सीएम, डीजीपी, डीएम व एसपी से शिकायत
बहराइच। चीनी मिल अधिकारियों की प्रताड़ना के चलते मेरे बेटे की मौत हो गई। अधिकारियों ने टेंडर के नाम पर पैसे ले लिए उसके बाद टेंडर किसी और को स्वीकृत कर दिया गया। बेटे को प्रताड़ित किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। जिसके चलते अवसाद में उसकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। पीड़ित पिता द्वारा किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा के अधिकारियों के विरुद्ध आरोप लगाते हुए सीएम, डीजीपी, डीएम व एसपी को शिकायती पत्र भेजकर उनके विरुद्ध जांच की मांग की है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत निकट तुलसी टाकीज निवासी रामनारायन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उनका बेटा सूर्य प्रकाश सिंह रुद्रांश इंटरप्राइजेज नाम की फर्म का काम देखता था। चीनी मिल प्रशासन द्वारा परिसर में लगे सेमल के पेड़ों की कटाई का टेंडर निकलवाया था। जिसमें मेरे बेटे ने भी टेंडर डाला था उसका टेंडर रेट सबसे अधिक रेट का था। बावजूद इसके चीनी मिल के महाप्रबंधक, सीए, आसवानी इकाई के मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति द्वारा मेरे बेटे को बरगलाकर लगभग तीन लाख रुपए ले लिया गया तथा उसका टेंडर भी स्वीकृत नहीं किया गया। जब उसने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो उसको प्रताड़ित किया गया तथा मारपीट भी की गई तथा दबाव डालकर उससे हलफनामा लिखवा लिया गया। जिसके चलते अवसाद में आकर उसको बीते 14 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हो गया। बहराइच मेडिकल कालेज से राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी 20 अगस्त को मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे बेटे की मौत के जिम्मेदार चीनी मिल के उच्च अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम व एसपी को शिकायत पत्र भेज कर न्यायिक जांच कराते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि कार्रवाई न हुई तो परिवार समेत आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं आरोपों पर जब नानपारा चीनी मिल के महाप्रबंधक व सीए से उनके मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सारी टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से अपनाई गई है। उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार और झूठे हैं। मैनेजमेंट कहीं भी किसी तरह से दोषी नहीं है। जिस फर्म का टेंडर सबसे अधिक था नियमानुसार उसको टेंडर स्वीकृत हुआ। हालांकि उनके बेटे की मौत पर हम लोगों को दुख अवश्य है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें