ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही भरथापुर गांव का किया भ्रमण : पीड़ित परिवारों से भेंट कर बंधाया ढ़ाढस, विस्थापन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 31, 2025

बहराइच। प्रदेश के राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत ग्राम भरथापुर पहुंचकर बुधवार को देर शाम हुई नाव दुर्घटना में प्रभावित हुए परिवारों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हृदय विदारक घटना से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अत्यन्त दुखी है। श्री राही ने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है। प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। श्री राही ने सभी प्रभावित परिवार के एक-एक सदस्य से भेंट कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राज्य मंत्री श्री राही ने घटना स्थल का भ्रमण कर लापता लोगों के रेस्क्यू के लिए संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी, जिला प्रशासन की आपदा राहत टीम तथा स्थानीय गोताखोरों एवं नागरिकों के सहयोग से निरन्तर रेस्क्यू आपरेशन संचालित किया जा रहा है। राज्य मंत्री श्री राही ने जिलाधिकारी व डीएफओ कतर्नियाघाट सूरज को निर्देश दिया कि विस्थापन की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण करायी जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा राम दयाल, कैसरगंज के अखिलेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी लाइन्स पवन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

तीसरे दिन भी नहीं मिले शव, रेस्क्यू अभियान जारी

बहराइच। भरथापुर में तीन दिन पूर्व हुई नाव दुर्घटना के बाद भी शुक्रवार को किसी शव का पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन तेज धारा और गहरे पानी के कारण खोज अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने राज्य सरकार से भरथापुर गांव के विस्थापन की मांग उठाई। राज्य मंत्री सुरेश राही ने मीडिया से कहा कि भरथापुर के विस्थापन की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से जान-माल की क्षति न हो। कतर्नियाघाट के डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि कुल 118 परिवारों का विस्थापन प्रस्तावित है। प्रत्येक परिवार को उनकी पसंद के अनुसार स्थान चयन की सुविधा दी गई है और विस्थापन के उपरांत प्रति परिवार 15 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि खोज-बचाव कार्य तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें