ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: स्वतंत्रता सेनानी पं. वैद्य भगवान दीन को सेनानी उत्तराधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया नमन

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह दस बजे दस मिनट अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पण देशव्यापी कार्यक्रम के अन्तर्गत बहराइच के गांधी कहे जाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित वैद्य भगवान दीन मिश्र के चित्र पर सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि वैद्य जी, अविभाजित बहराइच के स्वतंत्रता आन्दोलन के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उन्होंने बहराइच जनपद में होम रूल लीग की स्थापना की। उन्होंने गांधी जी के नेतृत्व में चल रहे स्वतंत्रता आन्दोलन में 1930, 32,41, एवं 1942 में जिले का नेतृत्व किया। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि वैद्य जी ने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन के तहत जवाहरलाल नेहरू के बहराइच के दौरे पर व्यवस्थापक का दायित्व निभाया। उन्हें पांच वर्ष की कठोर कैद की सजा और दो सौ रुपए जुर्माने को भुगतना पड़ा। वैद्य जी के पौत्र एवं संगठन के शहर अध्यक्ष राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि हमारे बाबा वैद्य जी ने इस जिले में सहकारिता आन्दोलन की नींव रखी। वे को-आपरेटिव बैंक के संस्थापक अध्यक्ष थे। वे बहराइच रामलीला कमेटी के संस्थापक थे। वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी ने कहा कि वे बहराइच की राजनैतिक पृष्ठभूमि पर 1952-57 तक विधायक, 1957-62 तक सांसद और तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। संगठन के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में उनका सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने बहराइच नगर के गांधी इण्टर कालेज की स्थापना 1944 में की, जो आज भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके जीवन दर्शन से सीख लेकर राष्ट्र सेवा संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में शिव नारायण, तुलसी राम, जगत राम आर्य, अंगनू राम सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें