ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: किसान चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही भेजेः राठी

किसान गन्ना बुवाई में नई प्रजातियों का करें चयन
मुख्य गन्ना प्रन्धक ने गन्ना क्रय केन्द्रांे का किया भ्रमण
परसेंडी, बहराइच। पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा गन्ना क्रय केंद्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। क्रय केन्द्रो में पदमपिछौरा प्रथम, द्वितीय, हुजूरपुर, करीमुलाहपुर, कंदरा, छायाकुँवा, मरौचा, दहोरा, खैरा बाजार प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल अपना पेराई कार्य सुचारु रूप से करे, इसमें किसानो की बहुत बड़ी भूमिका होती है। किसान पर्ची सन्देश मिलने के बाद ही गन्ना कटाई करे और गन्ने की कटाई हमेशा जमीन की सतह के बराबर करे। साफ -सुथरा, ताजा एवं जड़ अगोला पत्ती रहित गन्ना क्रय केंद्र एवं मिल गेट पर भेजे। मिल गेट एवं क्रय केन्द्रो पर जो ग्रॉस वजन ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी का रखा गया है उसी के अनुसार गन्ना भेजे एवं असुविधा से बचे। अपना कुल गन्ना अपने नाम पर ही सीजन के दौरान आपूर्ति करे जिससे बेसिक कोटा अच्छा हो सके। जिस दिन के लिए पर्ची सन्देश मिला है उसी दिन अपना गन्ना क्रय केंद्रों पर लेकर आये। एडवांस ट्राली क्रय केन्द्रो पर ना लेकर आये। इसके अलावा जिस प्रजाति का पर्ची सन्देश प्राप्त है उसी प्रजाति का गन्ना मिल गेट एवं क्रय केन्द्रो पर लेकर आये। पारले कंपनी द्वारा हमेशा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर गन्ना विकास कार्य अपने क्षेत्र में प्राथमिकता पर कराया है साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान में भी अग्रणी भूमिका हमेशा रही है आगे भी रहेगी। इसलिए सभी किसान अधिक से अधिक गन्ना लगाए और प्रति एकड़ उत्पादन 500 कुंतल वैज्ञानिक विधि अपनाकर जरूर प्राप्त करे। जिससे किसान और प्रदेश का विकास और तेजी से हो सके। श्री राठी ने यह भी कहा कि नई प्रजाति 15023,14201,13235 का जो भी बीज किसानों के पास है उसे बीज के लिए सुरक्षित रखे, आपूर्ति बिल्कुल ना करें और बुवाई में प्रयोग करें। जिससे नई प्रजातियों का क्षेत्रफल किसानों के पास अधिक से अधिक हो सके। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं कंपनी के अन्य अधिकारी सूबेदार, अखंड, रुचिन, अमरेंद्र, नागेंद्र, अमर, अशोक, रमेश उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें