ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: विकास मॉडल के बलबुते बड़े-बड़े दिग्गजों को आईना दिखा रही दीपिका

बहराइच। हिमालय की गोद में रचा बसा तराई का यह जिला अब निकाय चुनाव की आहाट से बहराइच के विकास मॉडल को लेकर चर्चाओं में है। जी हां बात हो रही है शहर की फिजाओं में तैरते उस नाम की जो सिर्फ नगर विकास के बेहतरीन मॉडल को लेकर सुर्खियों में है। शहर की सूरत और बदहाल तस्वीर बदलने की ठान निकाय चुनाव मैदान में उतरी दीपिका शर्मा बेहतर बहराइच बनाने के प्रति संकल्पित है। यही कारण है कि शहर के सभी 34 वार्डो की लाखों आवाम की पहली पसंद बन चुकी है दीपिका शर्मा।

हर वर्ग की पहली पसंद दीपिका शर्मा
जाति धर्म की जंजीरों को तोड़ती विकासवादी सोच के बलबूते लोकतंत्र के रास्ते शहर बहराइच को मॉडल शहर बनाने की जिसने ठानी तो हर वर्ग दीपिका शर्मा के साथ कदमताल करने को आतुर दिखा। पूरे शहर का हर वर्ग दीपिका शर्मा का जबरदस्त समर्थन कर रहा है। शहर का अल्पसंख्यक वर्ग भी पूरे जोश में दीपिका के इरादों पर समर्थन कर रहा है। हर वर्ग में पहली पसंद बनकर उभरी है दीपिका शर्मा।

विभिन्न राजनीतिक दलों में शपथ से खलबली’
यह पहली बार देखा जा रहा है की कि शहर के मुख्य चौक चौराहों पर शपथ की तस्वीर दिखाई दे रही है। हौसला कुछ कर गुजरने का हो तो हुनर साफ झलकता है। यही इरादा दीपिका शर्मा को शहर के जीर्णोद्धार के लिये पसंद कर रहा है। नगर विकास के हौसलों से भरी तस्वीरे चर्चा ए आम है। हर तरफ अब बहराइच को इंदौर से बेहतर बनाने की धूम मची है। हर वर्ग शहर के सभी 34 वार्डो में जन सुविधाओं की जनता अदालत लगाने की भावनाओं का समर्थन कर रहा है। दीपिका शर्मा के आगाज से तमाम राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। बड़े बड़े दावेदारों और सूरमाओं को दीपिका शर्मा के संकल्प आईना दिखा रहे है।
समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी हैं दीपिका शर्मा’
विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले और हर वर्ग के हितों में आवाज बुलंद कर न्याय दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा की पत्नी हैं दीपिका शर्मा। महिला सीट होने पर अपनी प्रबल दावेदारी दीपिका शर्मा ने बीजेपी से आवेदन प्रस्तुत किया है। अब देखना है कि आवाम का जन समर्थन और जन भावनाओं का सम्म्मान लोकतंत्र में कैसे होता है। दावेदार तो बहुत है लेकिन जन भावनाओं का सैलाब क्या गुल खिलाता है यह तो आने वाला कल ही बतायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें