घर में लगी आग से दम्पति व दो बेटियों सहित छह की मौत : मृतकों में दम्पति, उसकी दो बेटिया व दो बाल मजदूर शामिल
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Oct 1, 2025
बहराइच। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कमरे में बंद कर पत्नी, दो बेटियों तथा दो अन्य लड़कों के साथ आग लगा ली। जिसके चलते कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दम्पति, उसकी दो बेटिया तथा मजदूरी के लिए बुलाए गए दो किशोर शामिल है। घटना थाना रामगांव अन्तर्गत निंदूरपुरवा की है। जहां विजय मौर्या 40 वर्ष, पत्नी धीरजकुमारी 35 वर्ष, बड़ी बेटी प्रिंयासी 08 वर्ष, छोटी बेटी रियासी उर्फ छोटकी 06 वर्ष तथा गांव के सूरज यादव 14 वर्ष व शनि वर्मा 13 वर्ष को कमरे में बंद कर आग लगा दी। जिसके चलते सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विजय वर्मा ने गांव के तीन लड़कों सूरज यादव, शनि वर्मा व किशन को लेहसुन की कटाई के लिए घर पर बुलाया था। कुछ देर काम करने के बाद उसने किशन को खेत में लगे पेड़ों पर डाल काटने के लिए भेज दिया। जिसके बाद सूरज व शनि रामनवमी पर पूजा पाठ करने की बात कहकर घर जाने की बात कहने लगे। जिसके चलते उन बच्चों का विजय वर्मा से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने बच्चो की हत्या कर दी। अपने को स्वयं फंसता देख सभी को घर में बंद कर आग लगा दी। आग के चलते कुछ छह लोगों की मौत हो गई। एक कमरे से सूरज यादव व शनि के शव पाये गए। जबकि दूसरे कमरे से विजय मौर्या व उसकी पत्नी धीरज कुमारी, बेटी प्रियासी व रियांसी के शव बरामद हुए। घटना में टैªक्टर भी जलकर स्वाहा हो गया तथा कुछ मवेशियों की जलकर मौत हुई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी अमित पाठक, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी राम नयन सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ गांव का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। कमरे से कुछ सिंदूर बरामद किया गया है। ऐसा लग रहा है कि विजय मौर्या की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कमरे अंदर से बंद पाये गए। पीएम रिपोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी तथा मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना दुखट है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन