: आयुक्त व डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
Fri, Dec 22, 2023
जनसुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था से सम्बन्धित बार-बार आने वाले प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण किया जाय
लम्बित जांच प्रकरणों में समय से जांच की कार्यवाही पूरी की जाय
अनैतिक कार्यों में संलिप्त सभी प्रकार के माफियाओं का प्रभावी चिन्हींकरण किया जाय
किसी भी घटना की अनेदेखी न करें, सम्बन्धित के विरूद्ध एक्शन लिया जाय
बहराइच। आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा योगेश्वर राम मिश्र व डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मण्डल के प्रशासनिक, पुलिस व अभियोजन अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जनसुनवाई के दौरान कानून व्यवस्था से सम्बन्धित बार-बार आने वाले प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण किया जाय। लम्बित जांच प्रकरणों में समय से जांच की कार्यवाही पूरी की जाय। आयुक्त व डीआईजी ने निर्देश दिया कि अनैतिक कार्यों में संलिप्त सभी प्रकार के माफियाओं का प्रभावी चिन्हींकरण किया जाय। आयुक्त व डीआईजी ने निर्देश दिया कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाय। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय तथा जिला बदर की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाय। आयुक्त ने वादों की प्रभावी कर अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त व डीआईजी ने निर्देश दिया कि पाक्सो से सम्बन्धित सभी वादों का जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं समीक्षा करें तथा डीएम व एसपी इस कार्य की साप्ताहिक समीक्षा करते रहें। बहराइच में पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित शिथिल पर्यवेक्षण के दृष्टिगत डीएम बहराइच को निर्देश दिया गया कि सम्बन्धित अभियोजन अधिकारियों को नोटिस जारी करें। आयुक्त व डीआईजी ने संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से गश्त की कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी घटना की अनेदेखी न करें। यदि कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध एक्शन लिया जाय। अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रचलित वादों में प्रभावी पैरवी करें ताकि दोषियों को शीघ्र ही उनके किये की सजा मिल सके। आयुक्त व डीआईजी ने गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर, जिला बदर, इनामी व वांछित अपराधी, महिला अपराध, गोवध, गिरोह बंद अधिनियम, वृक्षों के अवैध कटान, अवैध खनन इत्यादि अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए मण्डल को अपराधमुक्त बनाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी, श्रावस्ती की कृतिका शर्मा व बलरामपुर के अरविन्द सिंह, पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशान्त वर्मा, गोण्डा के विनीत जायसवाल, बलरामपुर के केशव कुमार व श्रावस्ती की प्राची सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
: माफियाओं, टाप-10 अपराधियों के विरूद्ध की जाये कठोर कार्रवाईः डीआईजी
Fri, Dec 22, 2023
अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी ने की समीक्षा गोष्ठी
जमीनी प्रकरणों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर की जाये कार्रवाई
बहराइच। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह’ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में परिक्षेत्रीय जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध व कानून व्यवस्था कायम रखने व अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने को लेकर समीक्षा गोष्ठी की गई व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीआईजी ने कहा कि समस्त प्रकार की लंबित जाँचों में मौखिक एवं अभिलेखीय साक्ष्यों को अलग-अलग अंकित कर विश्लेषण किया जाये। पूर्ण रूप से समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण जांच की जाए। थाना दिवस जितना सुचारू रूप से कार्यरत रहेगा उतना ही बेहतर तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया जा सकेगा। जमीनी प्रकरणों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जाए। नेपाल बार्डर के जनपदों द्वारा अपने-अपने जनपद की नेपाल राष्ट्र से सटे बॉर्डर क्षेत्र की पुलिस टीमों से समय-समय पर गस्त, भ्रमण करवाना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान पूर्ण सतर्कता बरतते हुए समस्त प्रकार की तस्करी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी के स्तर पर प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी फुट पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करें। फुट पेट्रोलिंग के दौरान महत्वपूर्ण नगर, कस्बों में अतिक्रमण भी हटवाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जनपद में प्रतिमाह व्यापारियों की गोष्ठी आयोजित कराकर व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जनपद प्रभारी सुनिश्चित करें कि पाक्सो अधिनियम के अन्तर्गत गवाहों की समय से उपस्थिति हो तथा जनपद की मानीटरिंग सेल की गोष्ठी आयोजित करके पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कराकर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा कराया जाना सुनिश्चित करें। मिशन शक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु महिला, बालिकाओं से सम्बन्धी अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान देकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायें। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करी जाए। इनमें तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उसका निस्तारण किया जाये। छेड़खानी, बलात्कार आदि गम्भीर प्रकरणों में अभियोग पंजीकरण में विलम्ब न किया जाये। जनपद के माफियाओं, टाप-10 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभावी रात्रि गस्त कर चोरी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोकथाम लगाना सुनिश्चित करें। ’इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती उपस्थित रहे।
: अवैध संचालन पर पांच बसों के विरूद्ध हुई कार्रवाई
Thu, Dec 21, 2023
बहराइच। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह ने बताया कि जनपद में 15 से 31 दिसम्बर तक संचालित द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देवीपाटन मण्डल गोण्डा के निर्देश पर बहराइच-कटाहीघाट-बैरीघाट सम्बद्ध मार्ग पर अवैध संचालित वाहनों के विरूद्ध की गई प्रवर्तन की कार्यवाही के दौरान 03 बसो को बन्द किया गया एवं 02 बसो का चालान किया गया है। प्रवर्तन की कार्यवाही में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजीव कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी अवधराज गुप्ता तथा प्रवर्तन दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।