: अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने एएसपी ग्रामीण से की मुलाकात
Mon, Sep 23, 2024
अपराध की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान से सबंधित कानून के बारे में जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण के लिए किया आग्रह
रुपईडीहा, बहराइच। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की टीम ने जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कशौधन एवं जिला सचिव/जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी से मुलाकात कर समिति से प्रकाशित होने वाली पुस्तिका सेवा पथ भेंट कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से पुलिस लाइन के आडोटोरियम में समिति के लोगो को अपराध की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान से सबंधित कानून के बारे में जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण करने के लिए आग्रह किया गया है। जिसके बारे में उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस अधीक्षक से बात कर आगामी दिनों में करवाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के विकास खंड नवाबगंज के प्रवक्ता संजय गुप्ता, समिति के विकास खंड नवाबगंज के संरक्षक/संयोजक रमेश कुमार सिंह, नगर पंचायत रूपईडीहा उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन मौजूद रहे।
: जलभराव वाले स्थानों पर संचालित किया जाय विशेष सफाई अभियान: डीएम
Mon, Sep 23, 2024
क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों का कराये सर्वे
आपदा प्रभावित लोगों को पहुंचायी जाय हर संभव राहत
कटानरोधी कार्य का शासन को भेजे प्रस्ताव
बहराइच। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण नदियों के जल स्तर में हुई बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत जनपद में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के फलस्वरूप प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किये गये बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा हेतु गत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, पंचायती राज, सिंचाई, लोक निर्माण, कृषि, खाद्य एवं रसद इत्यादि विभागों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव राहत पहुंचायी जाय। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित तहसीलों से समन्वय कर खाद्यान्न किट के साथ मेडिकल किट व डिगनिटीकिट का वितरण किया जाय। डीएम ने जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिया कि जल भराव वाले क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कर फागिंग के साथ-साथ एंटीलार्वा का छिड़काव भी करा दिया जाय। ताकि संक्रामक रोगों की संभावना न रहे। तहसीलों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई परिसम्पत्तियों का आंकलन कर रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करा दिया जाय ताकि प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों इत्यादि की आवश्यक मरम्मत करायी जा सके। डीएम ने तहसीलों से खाद्यान्न किट वितरण, अहैतुक सहायता, कृषि निवेश अनुदान, नावों के भुगतान इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। डीएम मोनिका रानी ने अधि.अभि. बाढ़ खण्ड को निर्देश दिया गया कि कटान हो रहे क्षेत्रों का सर्वे कराकर कटान रोधी कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाएं। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलों को निर्देश दिया गया कि भूमि आवंटन कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण कर लें तथा अभियान संचालित लम्बित वादों का निस्तारण कराया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्धता व गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। डिफाल्टर श्रेणी में सन्दर्भ पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, कैसरगंज के आलोक प्रसाद आईएएस, मोतीपुर के संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल व पूजा चौधरी, पीसीएस प्रशिक्षु अंजली यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड जे.पी. वर्मा सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
: एमएलसी व विधायक ने फीता काटकर विद्यालय भवन का किया लोकार्पण
Sun, Sep 22, 2024
बौंडी, बहराइच। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर बौडी में कमरे व बरामदे का निर्माण विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से लागत 22,97,526 रुपए के लागत से भवन निर्माण का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य पदम सिंह चौधरी एवं महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर हवन पूजन करने के पश्चात फीता काटकर लोकार्पण किया। उसके बाद बंदना हाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य पदम सिंह चौधरी ने कहा कि व्यक्ति की शुरुआत शिक्षा से होती है। अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए अच्छे विद्यालयों की जरूरत होती है। मेरे द्वारा दिए गए भवन से बच्चों को बैठने के लिए तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए उसकी जरूरत थी। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहां कि भवन बनने से बच्चों की शिक्षा में सुधार आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाया जा रहा है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश अव्वल नंबर पर हो। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण रखनी चाहिए। बच्चे ही समाज के भविष्य है। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत फखरपुर ब्लाक के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बौंडी में दो कक्ष, बरामदा व मुख्य द्वार निर्माण कार्य का रविवार को मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद पदम सिंह चौधरी व विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने विधि विधान के साथ लोकार्पण किया। सबसे पहले मुख्य अतिथियों ने कस्बे के उत्तम चंद्र रस्तोगी के द्वारा अपनी धर्मपत्नी के स्मृति में बनवाए गए विद्यालय के मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने वैदिक मंर्त्योचार के साथ विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर दो कक्ष व बरामदा का लोकार्पण किया। विद्या भारती समिति के जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, विद्यालय प्रबंध के अध्यक्ष कौशल गुप्ता, प्रधानाचार्य बेचनलाल पाठक, संचालक अरविंद कुमार मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमांकर पांडेय, अवधेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह तरंगी, ओंकारनाथ चौरसिया, भरतलाल पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, डीपी अवस्थी, संतराम पांडेय, रघुनंदन पांडेय, उदयभान सिंह, मुनीजर चौहान, पप्पू सिंह, सूरज जसवाल, चंद्रशेखर सिंह, उत्तमचंद रस्तोगी, राम शंकर जायसवाल, वरुण शुक्ल आदि मौजूद रहे।