: हजारो की नगदी, जेवरात व मोबाइल चोरी
Fri, May 26, 2023
छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
बहराइच। छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने घर से नगदी, कपड़े तथा मोबाइल चोरी कर लिया। अटैची को ले जाकर नहर के किनारे फेंक दिया। घटना थाना फखरपुर के कोठवल कला गांव की है। जहाँ चोरों ने नकदी और जेवरात समेत हजारों की चोरी की। इसके बाद कपड़े और अन्य सामान नहर के किनारे फेंक दिया। कोठवल कला निवासी श्याम सुंदर सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह बृहस्पतिवार को परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात छत के सहारे होते हुए चोर घर में घुसे। इसके बाद नीचे उतरते हुए कमरे में प्रवेश किया। चोरों ने दो अटैची, चार हजार रूपए नगद ,दो जोड़ी चांदी के पायल और दो मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए। घर से कुछ दूरी पर नहर के निकट अटैची फेंक दी। सुबह परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो श्याम सुंदर ने थाने में सूचना दी। सूचना पर बीट उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। प्रभारी निरीक्षक फखरपुर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
: जिला गन्ना अधिकारी ने किया गया सर्वे कार्य का गहन निरीक्षण
Fri, May 26, 2023
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानो का किया उत्साह वर्धन
बहराइच। जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य द्वारा शुक्रवार को पारले कंपनी के ग्राम बिजौवा एवं खपुरवा में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर चीनी मिल एवं विभागीय स्टाफ मौजूद रहे। सर्वे कार्य ठीक पाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। सर्वे चेकिंग के दौरान किसानों को जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी किसान अपना सर्वे खेतों पर रहकर कराये और रसीद जरूर प्राप्त कर ले। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन जरूर भर ले। साथ-साथ इस समय बरसात काफी अच्छी हुई है अपनी गन्ने की पेड़ी पौधा फसल में 10 किलो प्रति बीघा यूरिया की टॉप ड्रेसिंग अविलम्भ कर दे। ग्राम खपुरवा में रिंग विधि प्लाट काफी अच्छे थे। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानो का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने यह भी कहा कि माह मई-जून का समय गन्ने की फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए जुताई-गुड़ाई, खाद-उर्वरको का प्रयोग, कीड़े- बीमारियों का नियंत्रण आदि का प्रबंधन समय पर कर ले। इसके अलावा पारले कम्पनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबन्धक संजीव राठी ने बताया कि इस समय पारले कंपनी द्वारा गन्ने की फसल में अमिनोज माइक्रोनुट्रिएंट्स, इमिडा कीटनाशक, एनपीके को स्प्रे करने के लिए 25 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रे मशीन दी जा रही है। जिन किसानो के पास ट्रैक्टर उपलब्ध है वह स्प्रे मशीन जरूर ले और इसके लिए पारले के गन्ना अधिकारियो से संपर्क करे। इसके अलावा किसानो को पारले आर्गेनिक पोटाश 2 बैग लेने पर 2 बैग निशुल्क, जैविक खाद, 5 बैग पर 5 बैग निशुल्क, अमिनोज 1 ली. पर 1 ली. एवं अन्य उत्पाद जैसे - कोराजन, इमिडा कलोरोप्रिड, सल्फोजिंक, हेक्सास्टोप पर भी किसानो को भारी छूट दिया जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठाये और गन्ने की पैदावार कम से कम 500 कुंतल प्रति एकड़ जरूर ले। इस अवसर पर समिति सुपरवाइजर अविकल मौर्य, सरनाम सिंह उपस्थित रहे।
: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम में महिला थाना को मिला प्रथम स्थान
Thu, May 25, 2023
बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में चलाया जा रहा ’पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम’ में माह अप्रैल के लिए कराए गए ऑनलाइन पोल के माध्यम से आईजीआरएस, ट्विटर, डायरेक्ट पोल, एफआईआर, फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन कुल 5 स्तंभों पर प्रति माह वोटिंग कराई जाती है। जिसमें माह मार्च की वोटिंग में महिला थाना प्रभारी श्रीमती शीला यादव द्वारा 78.05ः अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड दद्दन सिंह कुल 72.36ः अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा प्रभारी निरीक्षक मटेरा मनोज कुमार यादव कुल 72.04ः अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। आईजीआरएस व एफआईआर फीडबैक कुल 2 स्तंभों पर माह मार्च की वोटिंग में महिला थाना प्रभारी श्रीमती शीला यादव द्वारा 75ः अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड दद्दन सिंह कुल 72.67ः अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मिथलेश कुमार राय 69.69ः अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।