: ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप
Sat, Jun 3, 2023
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण देर रात सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। परिवार के लोग दो लोगों पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की बात कह रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा धौकल निवासी ननकऊ चौहान 45 पुत्र पदारथ चौहान शुक्रवार रात को घर से बाजार के लिए निकला था। ननकऊ चौहान के साले गंभीरवा बाजार निवासी अशोक चौहान ने बताया रात में रमेश और राकेश के साथ ननकऊ ने शराब पी थी। तभी कहासुनी हुई और दोनों ने जीजा की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। जिसके बाद जीजा गंभीरवा गांव के पास रात में 10.30 बजे घायल अवस्था में मिले। यहां से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मृत हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष अमितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंभीरवा बाजार के पास ग्रामीण को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी है। जिसमें मौत हुई है। इससे पहले कुछ विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर जांच की जायेगी।
: एसएसबी द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन
Sat, Jun 3, 2023
बहराइच। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ‘‘मांस मोबिलाइजेशन फॉर मिशन लाइफ‘‘ विषय वस्तु के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में शुभारंभ किया गया। साइकिल रैली का आयोजन कर जनता के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मिशन लाइफ ना केवल पर्यावरण और जिंदगी बचाने पर केंद्रित है बल्कि इसका सीधा संबंध अर्थव्यवस्था से भी है। साइकिल रैली का आयोजन 42वीं वाहिनी परिसर से शुरू होकर सीमा चौकी रूपैडिहा तक किया गया। रैली के दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभा किया।
: शातिर अपराधी पर मेहरबान है रामगांव पुलिस
Sat, Jun 3, 2023
दर्जनों मुकदमें दर्ज होने के बावजूद गैगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई नहीं
पीड़ित ने डीएम, एसपी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
बहराइच। थाना रामगांव पुलिस गंभीर अपराध के अपराधी को पकड़ने में विफल साबित हो रही है। प्रदेश सरकार गुण्डों व शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है परन्तु उक्त अपराधी पुलिस के संरक्षण में अपराध कर रहा है। शातिर अपराधी मैनुद्दीन पुत्र तजमुल निवासी तारपुरखुर्द थाना रामगांव के विरूद्ध कई अपराधिक मामले दर्ज है। जिसके विरूद्ध गैगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। इन्साद अली पुत्र मोहम्मद उमर निवासी तारापुर खुर्द ने डीएम, एसपी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर शातिर अपराधी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि मैनुद्दीन एक शातिर अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिससे क्षेत्र में आतंक व भय व्याप्त है। महिलाएं व बालिकाएं इसके भय से कापती है। इस अपराधी के विरूद्ध 1994 में थाना रामगांव में मुअसं. 564/94 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व वर्ष 2001 में 177ए/2001 धारा 147, 148, 149, 323, 324, 336, 504, 506 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज है। 2006 में मुअसं. 538/ए धारा 336, 452, 352, 323, 504, 506, 427, वर्ष 2011 में 165/2011 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 2014 में मुअसं. 135/2014 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम, 2015 में 169/2015 धारा 110 गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। शातिर अपराधी खुलेआम घूम रहा है। जिसे थाना रामगांव पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। यह शातिर अपराधी पुलिस से मिलकर अपराधों में संलिप्त रहता है। पुलिस से मिलीभगत होने के कारण इसके विरूद्ध गैगेस्टर व रासुका की कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने शातिर अपराधी के विरूद्ध विरूद्ध गैगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है।