: इन्वेस्टर समिट के प्रकरणों को निस्तारण के लिए किसी स्तर पर लम्बित न रखा जायः सीडीओ
Sat, Jun 3, 2023
सीडीओ की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न
बहराइच। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जो भी जायज समस्याएं हो उसका समय से गुणवत्ता परक निराकरण कराया जाये ताकि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन्वेस्टर समिट के प्रकरणों को निस्तारण के लिए किसी स्तर पर लम्बित न रखा जाय। यदि किसी अधिकारी के स्तर पर प्रकरण लम्बित पाये जायेगें तो अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर के सम्मुख जल भराव की समस्या के समाधान तथा पुलिस लाईन मोड़ रेलवे क्रासिंग के निकट बन्द नाले के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी न.पा.परि. को निर्देश दिये गये कि समस्या का यथाशीघ्र समाधान कराये। शमशान घाट जाने वाली र्त्रिमुही रोड की मरम्मत के सम्बंध में अधिशासी अधिकारी न.पा.परि. को निर्देश दिये गये कि रोड पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस निर्गत करते हुए सम्पर्क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर यथाशीघ्र मरम्मत की कार्रवाई सुनिश्चित कराये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बहराइच नगर को साफ-सुथरा एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने में नगरवासी हर संभव सहयोग प्रदान करे तथा प्लास्टिक प्रयोग न किया जाय। उन्होंने उद्यमियों से अपील की गयी कि आप सभी प्लास्टिक का प्रयोग बन्द कर दें। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान निवेश प्रस्ताव से सम्बन्धित निवेशकों की समस्याओं के समाधान के सम्बंध में भी विचार-विमर्श कर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये गये। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर, सीओ लाइन इरफान सिद्दीकी, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, डीएफओ बहराइच संजय शर्मा, सचिव मण्डी धनन्जय सिंह, एआईजी स्टाम्प सिद्धार्थ कुमार, रजिस्टार सदर राजेन्द्र त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका बाल मुकुन्द मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एस.पी. जायसवाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उद्यमी अशोक मातनहेलिया, ब्रजमोहन मातनहेलिया, विजय केडीया, अमित मित्तल, अतुल अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील केडिया, प्रमोद कुमार सिंह व अन्य उद्यमी, निवेशक तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 395 में से 32 शिकायतांे का हुआ निस्तारण
Sat, Jun 3, 2023
डीएम की अध्यक्षता में तहसील मिहींपुरवा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
जायज़ वारिसानों का ही नाम खतौनी में किया जाय दर्ज
बहराइच। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, डीएफओ कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व ब्लाक मुख्यालय मिहींपुरवा पहुंचने पर विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा उर्फ सौरव वर्मा तथा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मद्वेशिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी मोनिका रानी का स्वागत किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि धारा 24 के निस्तारित वादों में भूमि पैमाईश अनिवार्य रूप से करा दी जाए ताकि प्रकरण का पूरी तरह से निस्तारण हो जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी के आवासीय भूमि से सम्बन्धित प्रकरण के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि ऐसे मामलों में लेखपाल, पंचायत सचिव व पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर भूमि से सम्बन्धित समस्या का समाधान कराएं ताकि लाभार्थी को आवास निर्माण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वरासत अभियान के सम्बन्ध में डीएम ने शासन द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही का निर्देश देते हुए लेखपालों को हिदायत दी कि आवश्यक जांच पड़ताल के पश्चात मृतक के जायज़ वारिसानों का ही नाम खतौनी में दर्ज किया जाय। उन्होंने सचेत किया कि गलत वरासत दर्ज करने की शिकायतों को अत्यन्त गम्भीरता से लिया जाएगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, डीसी एनआरएनएम रामेन्द्र सिंह कुशवाहा व उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला गन्ना अधिकारी शैलेन्द्र मौर्य, अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार, बीडीओ मिहींपुरवा अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 83 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों महसी में प्राप्त 15 में 02, सदर बहराइच में प्राप्त 53 में 03, कैसरगंज में प्राप्त 81 में 04, नानपारा में प्राप्त 33 में 02 तथा पयागपुर में प्राप्त 130 में 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।
: सांसद़ ने किया राजकीय इंटर कालेज मधवापुर का लोकार्पण
Sat, Jun 3, 2023
भीषण रेल दुर्घटना के कारण सादगी से हुआ विद्यालय का लोकार्पण
मिहींपुरवा, बहराइच। राजकीय इंटर कालेज मधवापुर का लोकार्पण सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। उड़ीसा में भीषण रेल दुर्घटना के कारण विद्यालय का पहले से निश्चित लोकार्पण का कार्यक्रम सादगी पूर्वक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रताप सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत बुकें भेंट करते हुए माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गौड़ व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह रही। मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा कि इस क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय भी खोला जाएगा। आने वाले समय में जरवल बहराइच रेल लाइन का निर्माण सहित इस क्षेत्र में सरकार द्वारा कई विकास के कार्य कराए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार मद्देशिया, ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा सौरभ वर्मा आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व उड़ीसा रेल हादसे में मारे गए मृतकों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य आरपी सिंह, प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मनोज यादव, प्रधान प्रेम राजभर, बब्बू सैनी, उदयराज सिंह, वीरचन्द वर्मा, जवाहर पांडे, राजकीय इंटर कालेज मधवापुर के प्रधानाचार्य बच्छराज, पूर्व प्रधान संतोष श्रीवास्तव, संजीव गौंड, शिव कुमार शुक्ला सहित काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।