: पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, निःशुल्क बांटी गई दवाईयां
Wed, Jun 7, 2023
रूपईडीहा, बहराइच। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा अधीनस्थ ‘सी‘ समवाय मुर्तिहा के कार्यक्षेत्र में राजकीय हाई स्कूल सलारपुर के परिसर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन संदीप प्रसाद कार्यवाहक कमांडेंट 59वीं वाहिनी के निर्देशानुसार किया गया। जिसमें डा.विनोद कुमार राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी मिहीपुरवा द्वारा 41 ग्रामीणों के 124 पशुओं का चिकित्सीय जांच की गई एव निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर के आयोजन से सीमावर्ती गाँव सलारपुर, मुर्तिहा एवं मेडीपुरवा के ग्रामीण लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक (सामान्य) सुग्रीव प्रसाद, ग्राम प्रधान श्री प्रसाद, एवं पशु चिकित्सीक की सम्पूर्ण टीम सहित अन्य बल कार्मिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
: सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं
Wed, Jun 7, 2023
कैसरगंज, बहराइच। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि व पुत्र निशंक त्रिपाठी मौजूद रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा गाँव के विकास के लिए दी जा रही योजनाओ को जन-जन तक पहुँचाए। सरकार की जो गाइडलाइन है उसका शत-प्रतिशत पालन समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया जाए। ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन किया जाये। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मानक के अनुसार कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराएं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाएं जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे। इस मौके पर डा.एन.के.सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार चौधरी, एडीओ प्रेम शंकर शाश्वत, अवर अभियंता अमित कुमार, ग्राम पंचायत सचिव नीलम वर्मा, हनुमंत सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, गुलाबचंद,, विकास प्रजापति, गुलाब सिंह, सद्दाम हुसैन, राकेश वर्मा, ग्राम प्रधान नियाज अहमद, बलराम यादव, निसार अहमद, मोहम्मद सैफ मलिक, असहाब अहमद, विकास चौधरी सहित क्षेत्र के संभ्रांत क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।
: महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
Tue, Jun 6, 2023
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात स्मारक स्थल पर निर्माणाधीन विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल, हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग एवं सभागार इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायज़ा लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिये गये कि डारमेट्री व बाउण्ड्रीवाल का अपूर्ण कार्य तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सिविल कार्य पूर्ण हो गया है और फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग कार्य के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर देवव्रत पवार को निर्देश दिया कि उद्यान विभाग से समन्वय कर ऐसे पौधे रोपित किये जाएं जो बारोमास हरे भरे रहें ताकि स्थल की सुन्दरता बनी रहे और लोगों को छाव भी मिले। चित्तौरा झील के तट का निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि यहां पर गन्दगी व पूजा की सामग्री कलेक्शन के लिए अलग-अलग बड़े आकार के डस्टबिन रखवा दिये जायें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि स्मारक के प्रवेश द्वार से परिसर के अन्दर तक ऐसे लाईटिंग की जाए जिससे भवन और भी भव्य एवं सुन्दर दिखे। डीएम ने यह भी सुझाव दिया कि चित्तौरा झील पर बोटिंग तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेन्ट की स्थापना के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।