: एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
Thu, Jun 22, 2023
बहराइच। चल रहे अभियान ’मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उच्चाधिकारियो द्वारा दिए गए आदेशों, निर्देशो के क्रम मे गुरूवार को महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्यायो को मद्देनजर रखते हुए महिलाओ पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। महिला संबंधित घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 1081, 108 ,102 व साइबर संबंधित अपराध शिकायत के लिए टोल फ्री नं. 1930, की जानकारी दी गई। सरकारी योजनाये (कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, बृद्धा पेंशन योजना व अन्य लाभकारी योजनाओं) महिलाओं से उनकी समस्याओ के बारे में पूछते हुए जानकारी दी गई तथा पुलिस सहायता से संबंधित मोबाइल नंबरो के बारे मे भी सभी को अवगत कराया गया तथा’ महिलाओं का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया।
: सवारियों से भरी रोडवेज बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक यात्री की मौत
Thu, Jun 22, 2023
दर्जन भर यात्री हुए चोटहिल, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गुरुवार तड़के सवारी उतार रही रोडवेज बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे एक यात्री की मौत हो गई। जबकि बस में बैठे दर्जन भर यात्री चोटहिल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाइवे से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। लखनऊ से रोडवेज बस संख्या यूपी 40 टी 5188 यात्रियों को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुई। रोडवेज बस गुरुवार को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई कला में एक सवारी को उतारने लगी। सुबह 5.30 बजे लखनऊ से आ रही ट्रक संख्या यूपी 32 एलएन 9157 ने पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस कुछ दूरी पर जाकर एक पेड़ से टकरा गई। बस में पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 10 से 12 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अन्य यात्री जो घायल हुए हैं, उन्हें हल्की चोट आई है। मृतक यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए जिले के अन्य थानों में फोटो भेजी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवा दिया गया है। उधर हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
: जिला योजना समिति के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुए 02 सदस्य
Wed, Jun 21, 2023
बहराइच। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति हेतु 02 पदों के लिए अनारक्षित वर्ग महिला के 01 पद हेतु नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत मंजू देवी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 01 हेतु नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत राजू पाल र्निविरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्यों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. पूजा यादव के साथ जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।