: लाभार्थियों को वितरित किये गये रू. 57 करोड़ के ऋण
Tue, Nov 21, 2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत आयोजित हुआ वृहद्ध ऋण संवर्धन कार्यक्रम
बहराइच। विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत लेज़र रिसार्ट में अग्रणी बैंक इंडियन बैंक के तत्वावधान में आयोजित वृहद्ध ऋण संवर्धन कार्यक्रम में जनपद के समग्र आर्थिक विकास के उद्देश्य से इण्डियन बैंक अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण रोजगार सेवा संस्थान द्वारा प्रशिक्षित युवाओं एवं युवतियों द्वारा विभिन्न सफल रोजगारपरक योजनाओं के स्टॉल लगाकर आमजन को विभिन्न उत्पादों केे व्यवसायिक उत्पादन एवं रोजगारसृजन के लिए प्रेरित किया गया। लेज़र रिसार्ट में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में इण्डियन बैंक प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस.एल. जैन ने मुख्य महाप्रबंधक विकास कुमार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक लखनऊ पंकज त्रिपाठी, अंचल प्रमुख रविन्द्र सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व उप अंचल प्रमुख निरंजन कुमार के साथ कृषि, एम.एस.एम.ई. एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं अन्तर्गत रू. 57 करोड़ के ऋण वितरित किये गये। वृहद ऋण संवर्धन कार्यक्रम में 151 एस.एच.जी. के माध्यम से 1510 महिलाओं, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 162 कृषकों े तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 20 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि इण्डियन बैंक के द्वारा सभी वित्तीय वर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्तमान में एम.एस.एम.ई. अन्तर्गत रू. 25. लाख तक ऑनलाइन ऋण देने की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके आप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि कोई भी ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार बैंक पटल से व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, गृह ऋण तथा किसान केडिट कार्ड के तहत ऋण प्राप्त कर सकते हैं। श्री कुमार ने बताया कि डिजिटल माध्यम ने बैंकिंग की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। इण्डियन बैंक के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस.एल. जैन ने बताया कि समृद्ध बहराइच अभियान अन्तर्गत बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं को इण्डियन बैंक बहराइच अंचल के 56 शाखाओं, 250 बैंक मित्र केन्द्रों के द्वारा ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। श्री जैन ने कहा कि अंचल बहराइच में अग्रणी बैंक की भूमिका को ध्यान में रखते हुए शाखाओं के विस्तार के लिए आवश्यकतानुसार स्वीकृति प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम के अन्त में अंचल प्रमुख रविन्द्र सिंह ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री जैन एवं मुख्य महाप्रबंधक को भगवान बुद्ध एवं संभवनाथ की पावन भूमि पर आगमन तथा अंचल के सहयोग में निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कार्यकम को सफल बनाने तथा अण्डियन बैंक को सहयोग प्रदान करने के लिए उपस्थित गणमान्य अतिथियों, लाभार्थियों, ग्राहकगण का आभार व्यक्त किया। श्री सिंह ने बैंक की उपलब्धियों तथा योजनाओं को जन‘जन तक पहुंचाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, Nov 21, 2023
घटना में प्रयुक्त टैम्पों बरामद
बहराइच। बीते दिनों हुई युवती से दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। बीते 17 नवम्बर को वादिनी मुकदमा श्रीमती ममता देवी पत्नी शिवकुमार निषाद निवासिनी ग्राम फतेहपुर विसैधा थाना जरवलरोड द्वारा सूचना दिया कि उसकी लडकी अपराजिता (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 21 वर्ष जो घर से अपने मामा के घर हुजूरपुर गयी थी। 16 नवम्बर को वह अपने मामा के घर से अपने घर ग्राम विसैधा थाना जरवलरोड आ रही थी लडकी देर रात घर तक नही पहुँची तो हम लोग उसकी तलाश करना शुरू किया परन्तु वह नही मिली। 17 नवम्बर को सुबह करीब 07 बजे मेरी लडकी ने किसी के फोन से मेरे भाई श्रवण के फोन पर काल की और घटना के सम्बन्ध में बताया कि कुछ लोगों ने मेरे साथ गलत काम किया है। इस पर हम लोग तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस की दी। वादिनी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मुअसं. 376/342 के तहत अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय फोर्स द्वारा जिला अस्पताल पहुंच कर वादिनी मुकदमा से पीडिता के साथ हुए घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। मौजूद चिकित्सक से पीडिता के साथ हुए घटना के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु 06 टीमों का गठन किया गया। गाठित टीम द्वारा शहर में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तथा संभावित घटनास्थल की तलाश की गयी। पीडिता के कुछ ठीक होने पर चिकित्सा अधीक्षक की अनुमति से पीडिता की गोपनीयता बनाये रखते हुए महिला थाना प्रभारी मय महिला आरक्षी व प्र.नि. को. नगर मय हमराहियान के पीडिता की निशादेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। विवेचना से अभियुक्त सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह शरीफ व बबलू पुत्र अली अहमद निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह की घटना में संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसौदिया के पर्यवेक्षण में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. अलोक सिंह, उ.नि. नैपाल सिंह, उ.नि. दिवाकर तिवारी, उ.नि. अरविन्द यादव व हे.का. भगत सिंह, हे.का. विजय द्वारा अभियुक्त बबलू पुत्र अली अहमद उपरोक्त को झिंगहाघाट हनुमान मंदिर के पास से मय टैम्पू के गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन उपरोक्त की गिरफ्तारी का सतत प्रयास जारी है। घटना के सफल अनावरण व गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पाण्डेय, प्र.नि. देहात ब्रह्मा गौंड मय फोर्स, प्र.नि.दरगाह शरीफ हरेन्द्र मिश्रा मय फोर्स, थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी मय फोर्स, थानाध्यक्ष सूरज कुमार मय फोर्स, थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी मय फोर्स, प्रभारी एसओजी राजकुमार पाण्डेय मय फोर्स, उ.नि. अलोक सिंह, उ.नि.नैपाल सिंह, उ.नि. अरविन्द यादव, उ.नि. दिवाकर तिवारी, उ.नि.हेमन्त सिंह, उ.नि. अभिलाख सिंह, हे.का. भगत सिंह, हे.का. विजय कुमार वर्मा, हे.का. नागेन्द्र प्रसाद, का. सुरेन्द्र वर्मा, का.सन्तोष यादव, का.पंकज गुप्ता व का. मुकेश यादव शामिल रहे।
: 80 बोतल कर्णाली नेपाली सौफी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Tue, Nov 21, 2023
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 80 बोतल नेपाली कर्णाली शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी जमुनहा द्वारा देर रात दिलीप कुमार उप कमांडेंट के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस व सीमा चौकी जमुनहा से सोमवार को संयुक्त गश्त दल निकली गई। नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 65/2 से 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी में कुछ संदिग्ध सामान नेपाल से लेकर भारत की तरफ आ रहा था। गश्ती दल को देखते ही वह घबरा गया और भागने का प्रयास किया। मौके पर गश्ती दल द्वारा रोका गया तथा भागने का कारण और नाम पता पूछा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी ग्राम मोहनियापुर, रुपईडीहा बताया। पूछने पर बताया कि बोरी में 80 बोतल कर्णाली सौफी नेपाली शराब है, जोकि नेपाल से भारत अपने आसपास के गांवो में बेचने का काम करता हूं। जिससे कुछ पैसा मिल जाता हैं। बरामद सामान तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत पकडे गए सामान तथा अभियुक्त को पुलिस स्टेशन रुपईडीहा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।