: 127 मरीजो का किया गया नेत्र परीक्षण, दी गई निःशुल्क दवाएं
Fri, Mar 8, 2024
बौंडी, बहराइच। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्व. श्री जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता पटवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उनकी पत्नी श्रीमती सारंगा देवी गुप्ता व उनके पोते विशाल कुमार गुप्ता पीसीएस. ऑफिसर द्वारा एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम हेमनापुर में किया गया। जिसमे नयन ज्योति आँख अस्पताल कैसरगंज के जाने माने नेत्र सर्जन डॉ एम के गुप्ता द्वारा 127 मरीजो का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमे 19 मरीजो को मोतियाबिंद एवं 4 मरीज नाखूना का तथा नासूर के 1 मरीज को ऑपरेशन हेतु चिन्हित करके नयन ज्योति ऑंख अस्पताल कैसरगंज भेजा गया। मरीजों का इलाज, मुफ्त दवा एवं चश्में की जाँच करके निःशुल्क चश्में का वितरण किया गया। इस अवसर पर हेमराज गुप्ता, एस.पी.मिश्रा, राजीव गुप्ता, ग्राम प्रधान शुभम् अवस्थी, राजू, संजय, निवासे, कमल, शिवम् गुप्ता, पंचम तिवारी, अयोध्या तिवारी, जीवन तिवारी, महेश सोनी, राम सेवक आदि मौजूद रहे।
: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए गठित टीमों को दिया गया सी-विजिल एप का प्रशिक्षण
Fri, Mar 8, 2024
बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित टीमों यथा फ्लाइंग स्क्वायड (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलांस (एसएसटी), वीडियो निगरानी (वीएसटी) व वीडियो अवलोकन (वीवीटी) दलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गये सी-विजिल एप के संचालन तथा ई-एसएमएस के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव की मौजूदगी में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीआईओ एनआईसी योगेश कुमार यादव, नेटवर्क फील्ड अभियन्ता रमन गुप्ता व संदीप द्विवेदी व अन्य द्वारा व्यय अनुवीक्षण हेतु गठित टीम के सदस्यों को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से सी-विजिल एप डाउनलोड कराकर एप संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सदस्यों को बताया गया कि कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित अपनी विजुअल शिकायत तत्काल खींची गयी फोटो अथवा वीडियो के माध्यम से सी-विजिल एैप पर कर सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (काल सेन्टर), सी-विजिल, शिकायत सेल, स्टैटिक एवं को-आर्डिनेशन, आनलाइन एैप (निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न सांख्यकीय सूचनाओं के आनलाइन प्रेषण) हेतु गठित टीम के जिम्मेदारान भी मौजूद रहे।
: फांसी लगाकर एसएसबी जवान ने दी जान
Fri, Mar 8, 2024
नानपारा, बहराइच। अपने आवास में छत पर लगे पंखे की कुड़ी से लटक कर एसएसबी जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रूपईडीहा मार्ग स्थित एसएसबी अगैया की है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय व कोतवाल मिथलेश राय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। ज्ञातव्य हो कि बागपत जिले के थाना छपरौली अंतर्गत राठौरा गांव निवासी रवि आर्या 35 की तैनाती एसएसबी 42वीं वाहिनी में थी। उनका आवास नानपारा कोतवाली अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय में है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह एसएसबी जवान अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो अन्य साथियों ने आवाज लगाई। आवाज के बाद भी कोई मामला सामने न आने पर अन्य जवानों ने कमरे में देखा तो रवि आर्या पंखे में फंदे से लटकता मिला। इस पर हड़कंप मच गया। सभी ने जवान के आत्महत्या की जानकारी कमांडेंट को दी। कमांडेंट मौके पर पहुंच कर मृतक जवान के घर सूचना दी। कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय और सीओ राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंचे। सभी ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसएसबी जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या क्यों की, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिवार के लोगों को बागपत में सूचना दे दी गई है।