: जनपद में 12 अक्टूबर से होगा खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण
Wed, Oct 11, 2023
बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह अक्टूबर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जायेगा। वितरण अवधि मे प्रत्येक अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न (21 कि.ग्रा. चावल 14 कि.ग्रा. गेहूॅ) तथा पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न (03 कि.ग्रा. चावल तथा 02 कि.ग्रा. गेहूॅ) का वितरण निःशुल्क किया जायेगा। डीएसओ ने बताया कि वितरण की अन्तिम तिथि 25 अक्टूबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। डीएसओ ने कार्डधारकों से अपेक्षा की है कि वितरण अवधि के दौरान ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाने के पश्चात तत्समय ही अपना खाद्यान्न निःशुल्क सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से अवश्य प्राप्त कर लें। डीएसओ ने जिले के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वितरण अवधि में निर्धारित चौहद्दी में ही कार्डधारकों से ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर तत्समय ही लाभार्थी को मानक के अनुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। यदि किसी विक्रेता के विरूद्ध चौहद्दी के बाहर गांव एवं नगर में घूम-घूम कर अंगूठा लगवायें जाने सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
: समारोहपूर्वक मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
Wed, Oct 11, 2023
महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण है जनपद बहराइच
बेटियों के जनमोत्सव पर काटा गया 11 किलो का केक
बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम का विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर., पार्टी पदाधिकारी उर्मिला शुक्ला व अन्य के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। तदोपरान्त बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं विषय पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका, परिषदीय विद्यालयों की ओर से लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर बालिकाओं के मेधा की सराहना की। उल्लेंखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आयोजित की गई चित्र प्रदर्शनी में चयनित की गई श्रेष्ठ बालिकाओं द्वारा उकेरे गये चित्रों को सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ स्थान अर्जित करने वाली मेधावी छात्राओं को रू. पांच-पांच हज़ार को डैमोचेक, मेडल प्रशस्ति-पत्र तथा गिफ्ट पैक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कला प्रतियोगिता की श्रेष्ठ बालिकाओं को थर्मस, लंच बाक्स, मेडल व गिफ्ट पैक, खेल-कूद विभाग द्वारा चयनित श्रेष्ठ बालिका खिलाड़ियों व योगा में दक्ष परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं को ट्रैक-सूट, स्मृति चिन्ह, मेडल व गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देव वन्दना एवं देशभक्ति गायन की मनमोहक प्रस्तुति पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को थर्मस, लंच बाक्स, मेडल व गिफ्ट पैक का वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि विधायक महसी व नगर पालिका अध्यक्ष ने बालिकाओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी ने सीडीओ राम्या आर. व पार्टी पदाधिकारी उर्मिला शुक्ला व अन्य अतिथियों के साथ 11 किलो का केक काट कर जिले के समस्त ब्लाकों से आयी हुई नन्हीं-मुन्नी बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चियों को हिमायल बेबी किट, बेबी सूट, मच्छरदानी व मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश में जहां एक ओर नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए 181, 108, 102 व 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर महिलाओं के स्वावलाम्बन हेतु अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सम्पूर्ण देश में नारी सशक्तिकरण की पहचान बन चुका है। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि भारत देश आदिकाल से नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। श्री सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण अपना आकांक्षात्मक जनपद बहराइच है। जहां पर 03 महिला विधायक, 01 एलएमसी, जिला पंचायत व नगर पंचायत की मुखिया भी महिलाएं है। इसके अलावा जिले सर्वाेच्च प्रशासनिक पदों डीएम, सीडीओ, नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम के पद भी महिलाएं ही सुशोभित कर रहीं हैं। श्री सिंह ने बेटियों का आहवान किया कि विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर आसीन महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए अपने लिए बड़े से बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर अडिग विश्वास के साथ अपने कदम बढ़ाएं। श्री सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी, क्रीड्राधिकारी नीरज मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकूपर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण बी.पी. सत्यार्थी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैट्रो म्यूज़िकल ग्रुप की सोनी श्रीवास्तव, बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, लाभार्थी छात्राएं तथा अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
: डीएम ने मिहींपुरवा तहसील के राजस्व कर्मियों के साथ की बैठक
Wed, Oct 11, 2023
जन समस्याओं का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के दिये गये निर्देश
पुनरीक्षण के दौरान ईपी रेसियों व जेण्डर रेसियों पर दिया जाय विशेष ध्यान
बहराइच। मिहींपुरवा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंगलवार को देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील मिहींपुरवा के राजस्व कर्मियों व लेखपालों के साथ आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि अपने-अपने ग्रामों में पूर्वान्ह 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर धारा 24 के निर्णित वादों में पैमाईश कराने के साथ-साथ अन्य न्यायालयों द्वारा दिये गये निर्णयों का भी अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा धारा 67 व 34 के प्रकरणों में भी जांच कर आख्या यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाय ताकि शासन की मंशानुरूप लम्बित वादों का निस्तारण किया जाय सके। डीएम द्वारा लेखपालों को यह भी निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम के लिए माइक्रों स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। प्रत्येक कार्य के लिए प्राथमिकता का निर्धारण कर यह सुनिश्चित करें कि आप जिस ग्राम में हैं वहां के प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण हो जाय। डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि ग्रामों के आईजीआरएस से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण में विशेष रूचि दिखाते हुए यह सुनश्चित करें कि सभी प्रकरण समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक निस्तारित हो जाएं। डीएम मोनिका रानी द्वारा तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि धारा 34 व 67 से सम्बन्धित वादों की ग्रामवार पत्रावलियां अलग-अलग कर सम्बन्धित ग्राम में स्वयं जाकर जांच करें तथा वादों का मैरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि धारा 24 व 116 से सम्बन्धित मामलों की पत्रावलियों ग्रामवार पृथकीकरण कर राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर वादों का निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में लगाये गये पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर 27 अक्टूबर से संचालित होने वाले मतदाता सूची के विशेष संक्षित पुनरीक्षण अभियान से पूर्व पोलिंग बूथवार मतदाता सूची का परीक्षण कर अभियान के दौरान ई.पी. व जेण्डर रेशियों मानक के अनुसार लाये जाने हेतु विशेष प्रयास किया जाय। डीएम ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान शत-प्रतिशत अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। आईजीआरएस से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया कि मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार अम्बिका चौधरी, नायब तहसीलदार अर्सलान व राजदीप, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत पर्यटन विभाग के लैण्डबैंक के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने के मद्देनजर ग्राम आंबा में चिन्हित किये गये भूमि का निरीक्षण किया।