: जरवल चीनी मिल के टोकन क्लर्क हुए निलम्बित
Sun, Dec 3, 2023
समाधान दिवस में अनियमित गन्ना तौल की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान
बहराइच। शनिवार को तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम हरचन्दा निवासी वसीम अहमद द्वारा शिकायत की गई कि चीनी मिल जरवलरोड द्वारा गन्ना की तौल में अनिमित्ता बरती जा रही है। श्री अहमद ने बताया कि कृषक सेहराज खान पुत्र मुजीब एवं अकरूलनिशां पत्नी सेहराज ग्राम हरचन्दा के लिए बैलगाड़ी मोड हेतु (18 कुण्टल) के लिए जारी पर्ची के स्थान पर ट्रैक्टर मोड में 18 कुण्टल से अधिक की तौल कराई गई है। डीएम ने इस शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति जरवल रोड के सचिव को तत्काल प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये गये। सचिव द्वारा ई.आर.पी. पोर्टल पर की गई जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर अध्यासी, प्रधान प्रबन्ध आई.पी.एल. चीनी मिल जरवलरोड को उक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि समिति स्तर से कृषको को गन्ना सप्लाई टिकट जिस मोड में जारी है उसी मोड में गन्ना तौल कराना सुनिश्चित करें। मिल प्रबन्धन द्वारा टोकन क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है साथ सम्बन्धित कृषक का सट्टा भी बन्द कर दिया गया है।
: वर्नेबुल एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की मैपिंग के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
Sun, Dec 3, 2023
बहराइच। आसन्न लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों वर्नबिलिटी मैपिंग के सम्बन्ध में शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वर्नेबुल मतदान केन्द्रों का निर्धारण करते समय उसके औचित्य का भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाय। थानाध्यक्षों को वर्नबिलिटी मैपिंग की कार्यवाही के दौरान पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरतने के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भी अनुपालन सुनिश्चित करने का कहा गया। डीएम व एसपी ने थानाध्यक्षों को यह भी सुझाव दिया कि मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन करते समय वहां के पूर्व निर्वाचन के इतिहास को भी देखे और तद्नुसार किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। डीएम व एसपी ने कहा कि थानाध्यक्षों की ओर से प्राप्त हुए सूची का सम्बन्धित एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त ताकीद की गयी कि उनकी कार्यवाही में निष्पक्षता झलकनी चाहिए, इससे जिला प्रशासन का इकबाल बुलन्द होगा जिससे आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने में मदद मिलेगी। लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों के चिन्हांकन की कार्यवाही शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण कर गुण्डा एक्ट, जिला बदर, बाउण्ड डाउन से सम्बन्धित अपेक्षित कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण करायें इससे सम्पूर्ण क्षेत्र में अच्छा संदेश जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अजित परेश, महसी के राकेश कुमार मौर्य, पयागपुर के दिनेश कुमार, मिहींपुरवा के संजय कुमार, कैसरगंल पंकज दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, नानपारा के राहुल पाण्डेय, पयागपुर आन्नद कुमार राय, कैसरगंज के कमलेश प्रताप सिंह, महसी के जे.पी. त्रिपाठी, थानाध्यक्षगण व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: मतदान केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Sun, Dec 3, 2023
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत छठवीं विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-286 बहराइच अन्तर्गत मतदान केन्द्र संविलियन विद्यालय पुलिस पर बूथ संख्या 59 से 66 तथा विधानसभा क्षेत्र-287 पयागपुर अन्तर्गत मतदान केन्द्र उ.प्रा. विद्यालय सुहेलवा में बूथ संख्या 194 से 196 के लिए संचालित पुनरीक्षण गतिविधियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी बूथ लेबिल अधिकारी उपस्थित पाये गये। मतदान केन्द्र संविलियन विद्यालय पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान मौजूद बीएलओ को निर्देश दिया गया कि मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित करने हेतु कोटेदारों एवं सभासदों का सहयोग प्राप्त किया जाय। इस प्रक्रिया के लिए भरने वाले फार्म में सभासद अथवा कोटेदार का मोबाइल नम्बर का अंकन कर दें। यहां पर डीएम ने बीएसओं से प्रपत्रों की उपलब्धता तथा पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त होने वाले प्रपत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मतदान केन्द्र उ.प्रा. विद्यालय सुहेलवा के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी कु. मीना पुत्री कालू राम व पंकज पुत्र सोहन लाल दिव्यांगों के मोबाइल पर क्यू आर कोड के माध्यम से पोर्टल को अपलोड कराया ताकि यह लोग स्वयं से भी मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कर सकें। मतदान केन्द्रों पर मौजूद लोगों से डीएम ने अपील की कि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले तथा किन्हीं कारणों से छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। यहां पर डीएम ने एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम के कम से कम 10-10 युवकों के भारत निर्वाचन आयोग के एैप के बारे प्रशिक्षित कर दें ताकि यह लोग ग्रामवासियों का नाम आनलाइन सम्मिलित करा सकें। डीएम ने मतदान केन्द्र पर तैनात बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान आमजन विशेषकर 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं, विशेषरूप से कमज़ोर जनजातीय समूह, अर्ह एवं छूटे हुए दिव्यांगजन, महिलाओं, बेघर, ट्रांसजेण्डर एवं सेक्स वर्कर्स के प्रपत्र 06 भरवाये जाने पर विशेष फोकस किया जाय। मतदाता सूची में अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों, कोटेदार, ग्राम प्रधान, सभासद व अन्य सम्बन्धित से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय।