: दीपावली पर 1801 लोगों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास की सौगात
Wed, Oct 2, 2024
बहराइच। मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 1801 आवास के सापेक्ष विकास खण्डों द्वारा तैयार किये गये प्रस्तावों की समीक्षा हेतु मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि आवासों का आवंटन करते हुए विभिन्न आपदाओं में आवासहीन हुए लोगों को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाय। आवासों का आवंटन करते हुए यह भी देखा जाय कि समानुपातिक रूप से ग्राम व मजरे सामानुपातिक रूप से संतृप्त हों, आवासों का आवंटन करते समय पात्र निर्धनतम लोगों को तरजीह प्रदान की जाय। डीएम ने कहा कि योजना के पीछे सरकार व शासन की मंशा भी यही है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आवास का सपना पूरा हो सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, जिला गन्ना अधिकारी आन्नद शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
: अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता टीम को एसपी ने किया सम्मानित
Wed, Oct 2, 2024
जनपद बहराइच की शूटिंग टीम ने प्राप्त किया चल वैजयंती
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा मंगलवार को जनपद की विजेता शूटिंग टीम को सम्मानित किया गया। गोरखपुर जोन द्वारा 28 से 30 सितम्बर तक जनपद बस्ती में आयोजित ‘‘शूटिंग स्पोर्ट्स एवं राइफल/रिवाल्वर पिस्टल एवं एलार्म इफीशियेंसी रेस महिला/पुरुष प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अद्वितीय कौशल, संयम और समर्पण का परिचय देते हुए जनपद बहराइच की शूटिंग टीम ने चल वैजयंती प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भी जनपद बहराइच ने शूटिंग प्रतियोगिता में चल वैजयंती प्राप्त किया था। इस अवसर पर एसपी ने विजेता टीम को पदक देकर सम्मानित किया और उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि जनपद बहराइच द्वारा अर्जित उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ जनपद का नाम भी रोशन हुआ है। इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल के भीतर खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन की भावना को भी बढ़ावा देती हैं। एसपी ने टीम के सभी सदस्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस बल की खेल गतिविधियों में सहभागिता से उनकी शारीरिक फिटनेस में सुधार के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करने की क्षमता भी विकसित होती है।