: चरागाह की भूमि को अतिक्रमण से करायें मुक्तः डीएम
Fri, Oct 11, 2024
विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बहराइच। मिशन शक्ति विशेष अभियान, प्रतिमा विसर्जन के लिए की गई तैयारी, पीएम सूर्य घर, लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण, विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, श्रमिकों के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, चरागाहों की भूमि को अतिक्रमण से मुक्ति, आपदा के लम्बित प्रस्तावों इत्यादि की समीक्षा हेतु वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि चरागाह की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर राजस्व परिषद के पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। समस्त एसडीएम पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ विसर्जन स्थलों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा दें। रिसोर्स रिकवरी सेन्टर निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये तथा जो परियोजनाएं अभी अराम्भ है उन्हें तत्काल प्रारम्भ करा दिया जाय। मिशन शक्ति फेज-5 से सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये अभियान अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने के पश्चात उसको पोर्टल पर अपलोड भी कराया जाय। प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा के दौरान एसडीएम को निर्देश दिये गये कि प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर तीन दिवस के अन्दर जनपद स्तरीय समिति को उपलब्ध करा दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच अजीत प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी कैसरगंज आलोक प्रसाद आईएएस, सदर के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
: महानवमी पर पाडाल में लगे शेरावाली के जयकारें
Fri, Oct 11, 2024
पूजा समिति पदाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
फखरपुर, बहराइच। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के कोठवल कला में नवरात्रि के मौके पर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। बीते प्रथम दिन से ही भक्तों द्वारा पूजा-पाठ व आराधना का दौर जारी है। पुरोहित पं.अमरनाथ द्वारा पांडाल में पूजन-अर्चन कराया जा रहा है। पूजा समिति के पदाधिकारी भक्तिभाव से दुर्गा मां की सेवा में लगे हुए है। नवमी के मौके पर थाना फखरपुर के उप निरीक्षक देवेन्द्र मिश्र व आरक्षी शशिकांत गुप्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पूजा समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर अंग वस्त्र व चंदन की माला भेंट की गई। कलाकारों द्वारा राधा रानी सहित अन्य झांकियां प्रस्तुत की गई। कलाकार बृजेश पुष्कर द्वारा उपस्थित भक्तों का अपनी आवाज से मन मोहा गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी सूर्यभान सिंह, संरक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह, अध्यक्ष अंकुर सिंह, राहुल सिंह, विश्वनाथ सिंह, रवि शंकर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, दुर्गविजय सिंह, शुभम सिंह, श्रवण गौड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, दिनेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
: भक्तिभाव से मनाया गया महानवमी का पर्व
Fri, Oct 11, 2024
ंकन्याओं को भोज करा कर दिए गए उपहार
मंदिरों से लेकर पूजा पाण्डालों तक चलते रहे मां शेरावाली के जयकारें
बहराइच। जिले में शुक्रवार को भक्तिभाव व हर्षोल्लास के साथ महानवमी का पर्व मनाया गया। भक्तों ने भक्तिभाव से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर नमन किया। अनेक जगहों पर मेले लगे। मंदिरों पर भक्तों ने पहुंचकर दर्शन-पूर्जन किया। ज्ञातव्य हो कि बीते नौ दिनों से शारदीय नवरात्रि चल रहे थे। जिसके चलते चहंुओर मां दुर्गा की आराधना का दौर जारी था। जगह-जगह पाण्डालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। जहां सुबह से सायं तक पूजन-अर्चन व आरती का दौर जारी था। शुक्रवार को नवरात्रि के समापन मौके पर महानवमी का पर्व पड़ा। जिस पर लोगों ने भक्तिभाव से मां शेरावाली का पूजन-अर्चन किया। घरों मे ंकन्याओं का भोज कराया गया तथा उन्हें उपहार दिए गए। हवन-पूजन भी लोगों ने किया। नवरात्रि व्रत करने वाले लोगों ने भी आराधना व हवन पूजन कर मां दुर्गा के चरणों में अरदास लगाकर अपने व्रत का समापन किया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड देखने को मिली। देवी मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। शहर के गोलवाघाट तट पर स्थित मरी माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ के चलते बाहर से मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई थी। सुबह से लेकर सांय तक भक्तों का रेला पहुंचता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रालियां व निजी वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालु पहुंचे तो वहीं मंदिरों में मुंडन व अन्नप्रासन का दौर चलता दिखाई दिया। चित्तौरा के निकट स्थित बेरिया मंदिर, शहर के पुलिस लाइन स्थित छोटी बेरिया सहित जिले के अन्य देवी मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए पहुंची। बौण्डी संवादसूत्र के अनुसार घूरदेवी व समयमाता मंदिर पर भी दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। सभी ने भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना की। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों में पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्द रही। जेबकतरों व उचक्कों से बचाव के लिए पुलिस सर्तक रही। देर सायं तक पूजा व आरती का दौर जारी रहा।