ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सिंघानिया ढाबे के पास की घटना

07 मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश

लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर होगी कार्रवाई

कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से आत्मीय संवाद कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता, कम उपस्थिति पर वार्डेन का स्पष्टीकरण तलब

विशेष अभियान चलाकर समुचित साफ-सफाई कराने के दिए निर्देश

Ad

खेतों में गिरे गन्ने की किसान कैंचीनुमा करें बधाई : जितनी जल्दी बंधाई होगी उतना ही नुकसान कम होगा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 1, 2026

बहराइच। गन्ना किसान ध्यान दें, बारिश व हवा से गिरे गन्ने की 2-3 दिन में बंधाई करें, नहीं तो होगा भारी नुकसान। तेज हवा और लगातार बारिश के कारण खेतों में गिरे गन्ने को लेकर पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक जगतार सिंह ने किसानों से अपील की है कि जो गन्ना खेतों में गिर गया है, उसे तुरंत सीधा कर 2-3 दिनों के अंदर कैंची नुमा बंधाई शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। अभी मिट्टी नरम है, जितनी जल्दी बंधाई होगी उतना ही नुकसान कम होगा। गन्ना बधाई से उपज प्रभावित नहीं होगी। चूहें और सियार से होने वाले नुकसान से बचाव होगा। गन्ने की अच्छी पैदावार मिलेगी। श्री सिंह ने चेतावनी दी कि गन्ना बंधाई न करने पर उपज में भारी नुकसान हो सकता है। सभी किसान बंधाई के महत्व को समझें। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी सूबेदार सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रवेश सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमर अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें