: सुनील अध्यक्ष व चन्द्र प्रकाश चुने गए मंत्री
Tue, Sep 26, 2023
लेखपाल संघ महसी का चुनाव सम्पन्न
बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महसी का चुनाव मंगलवार को तहसील परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष जयराज सिंह की मौजूदगी में सुनील कुमार अवस्थी को अध्यक्ष पद पर चुना गया। जबकि चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को मत्री चुना गया। वहीं अन्य पदों पर प्रभात कुमार प्रभाकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कदीर खान को उप मंत्री, बृजेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, श्याम सुन्दर प्रसाद को सम्प्रेक्षक पदों पर निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर आपसी सहमति से चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान तहसील के अन्य लेखपाल व पदाधिकारी मौजूद रहे।
: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में थाना जरवलरोड को प्रथम व फखरपुर को मिला द्वितीय स्थान
Tue, Sep 26, 2023
बहराइच। पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के माध्यम से आनलाइन पोल में आइजीआरएस, एफआइआर फीडबैक, ट्विटर की डायरेक्ट पोल, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के मामलों में जरवलरोड प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को पहला स्थान मिला है। वहीं फखरपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को दूसरा स्थान मिला। जबकि कोतवाली नानपारा निचले पायदान पर पहुंच गया। अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के चलते दद्दन सिंह ने एक बार फिर कार्यक्षमता को सिद्ध किया। आइजी जोन गोरखपुर ने अगस्त माह में पांच स्तंभों के आनलाइन पोल कराया, जिसमें 81.51 फीसद अंक हासिल कर दद्दन सिंह पहले पायदान पर पहुंच गए। फखरपुर थानाध्यक्ष 80.36 फीसद अंकों के साथ दूसरे व 80.03 फीसद अंक प्राप्त कर कैसरगंज कोतवाल राजनाथ सिंह तीसरे नंबर पर रहे। जबकि थाना दरगाह शरीफ को चार, मोतीपुर को पांच, सुजौली को छह, हरदी को सात, मटेरा को आठ, रामगांव-नौ, मुर्तिहा 10, रिसिया 11, पयागपुर 12, बौंडी 13, नवाबगंज-14, रानीपुर-15, हुजूरपुर-16, रुपईडीहा-17, महिला थाना- 18, विशेश्वरगंज- 19, कोतवाली नगर- 20, खैरीघाट- 21 व कोतवाली देहात को 22वां स्थान मिला।
कार्यप्रणाली में दिए सुधार के निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सभी थानाध्यक्षों व कोतवाली प्रभारियों को निष्पक्ष कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जो फिसड्डी हैं, उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
: चोरी की बाइक संग एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Mon, Sep 25, 2023
बहराइच। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसमें नम्बर प्लेट बदलकर बेचने के लिए ले जा रहे युवक को थाना जरवलरोड पुलिस ने जरवल कस्बा के हरचन्दा मोड के पास कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा आटोलिफ्टर गैंग एंव वाहनो की छिटपुट चोरियां करने वाले शातिरो की गिरफ्तारी एंव चोरी गए वाहनो की बरामदगी के क्रम में प्राप्त आदेश निर्देश एंव पुलिस अधीक्षक नगर कुँवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ददन सिंह द्वारा गठित टीम ने सोमवार को दौरान रात्रि गस्त के समय जरवल कस्बा में हरचन्दा मोड के पास क्रबिस्तान जाने वाले रास्ते पर समय करीब 03.30 बजे फर्जी नम्बर प्लेट यूपी 32 ई 5438 लगाकर ले जाते समय अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुहेल पुत्र मनीर निवासी मो. सराय कस्बा जरवल थाना जरवलरोड के रूप में की गई। बरामद वाहन का वास्तिवक चेचिस नं.एमबीएलएचए10एजीईएचएफ25870 तथा रजि.नं.यूपी 32 एफटी 5465 है। बरामद वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने के फिराक में जाते समय पकडे जाने के आधार पर स्थानीय थाना पर मुअसं. 255/2023 धारा 411, 419, 420 के तहत सुहेल पुत्र मुनीर निवासी सराय कस्बा जरवल थाना जरवलरोड के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. अवधेश कुमार द्विवेदी, आरक्षी चन्द्रकेश सिंह, आरक्षी पृथ्बीपाल सिंह व आरक्षी सन्दीप सरोज थाना जरवलरोड शामिल रहे।