: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला, गाड़ी में की तोडफोड़
Thu, Mar 21, 2024
चार के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
बहराइच। दबंगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। भाजपा नेता पर हुए हमले की सूचना पर भारी संख्या में समर्थक भी कोतवाली में एकत्रित हो गए। जिसके बाद दी गई तहरीर पर दबंगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। गौरतलब हो कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय सिंह रैकवार गुरूवार सुबह अपने कैसरगंज आवास से निकले थे। कुछ दूर पहुंचते ही दबंगों ने उन पर हमला कर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। भाजपा नेता के समर्थकों के एकत्रित होने पर हमलावर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञातव्य हो कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भतीजे से हमलावरों में से एक युवक की बुधवार सायं को किसी मामले को लेकर मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ अजीत प्रताप सिंह पुत्र योगेन्द्र प्रताप सिंह, ़ऋषभ सिंह उर्फ ऋषि पुत्र अजीत प्रताप सिंह, लोकेन्द्र विक्रम सिंह पुत्र योगेन्द्र प्रताप सिंह निवासीगण गढी कन्दैला थाना कैसरगंज व एक अन्य अज्ञात के विरूद्ध मुअसं. 91/24 धारा 307, 392, 427 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि मेरे कैसरगंज बस स्टैण्ड पहुंचते ही दबंगों ने मेरी गाड़ी रोक कर गोली मारने की धमकी देते हुए गाड़ी को ईट पत्थर से तोड़ दिया तथा 45 हजार रूपये व गले की सोने की चैन जबरन छीन ले गए।
: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफास, तीन गिरफ्तार
Thu, Mar 21, 2024
चोरी की 21 बाइकें, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस ने बीती रात्रि तीन बाइक चोरों को धर दबोचा। जिनकी निशानदेही पर चोरी की 21 बाइकें बरामद की गई। पकड़े गए बाइक चोरों के पास से तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद किया गया। चोर चोरी की बाइकों को नेपाल बेचेने के फिराक में थे। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुरसिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उप निरीक्षक विजय कुमार व उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराही द्वारा बीती रात्रि गश्त व आगामी लोकसभा चुनाव के मद्ेनजर आईसीपी चौराहे पर बैरियर लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार दिखे। जिन्हें रोक कर पूछतांछ की गई। पूछतांछ के दौरान शंका होने पर मोटरसाइकिल सवार प्रेम कुमार चौहान पुत्र तीरर्थ राम चौहान निवासी ग्राम एरिया बभनौटी शंकरपुर थाना हरदी, तीरथ राम मौर्य पुत्र कोईली मौर्य निवासी लोनियनपुरवा एरिया थाना हरदी व जय जय राम यादव पुत्र रंगीलाल यादव निवासी ग्राम नौरगपुरवा भगवानपुर थाना हरदी की जामा तलाशी ली गई तो प्रेम कुमार के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस व तीरथ राम मौर्या व जय जय राम यादव के पास से एक-एक अदद चाकू बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों से रात्रि के समय में हरदी क्षेत्र से रूपईडीहा क्षेत्र में आने के संबंध में गहनता से पूछतांछ करने पर तीनों ने बताया कि हम तीनों बहराइच जिले तथा अन्य जनपदों में मोटरसाइकिल की चोरी करते है। हम तीनों एक गैंग के सदस्य है। हम लोग मोटरसाइकिल चोरी कर जंगल के रास्ते नेपाल में ले जाकर बेच देते है। कट्टा व चाकू हम लोग अपनी सुरक्षा के लिए रखते है। अभियुक्तों ने बताया कि हम तीनों जनपद सीतापुर, बहराइच, लखनंऊ, बाराबंकी से कुल 21 मोटरसाइकिलों की चोरी की है। एक चोरी की मोटरसाइकिल हम लोग जा रहे थे। जिसे पकड़ लिया है। शेष 20 मोटरसाइकिल चकिया रोड पर बक्शी जंगल में एक खडहर मकान तथा उससे सटे खाली पक्के टैंक में पत्ते से ढककर रखा है। हम सभी गाड़ियों को बेचने के लिए नेपाल से कुछ लोगों को जगल में बुलाए थे। जहां से नेपाल सटा हुआ है। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर बक्शीगांव जंगल पहुंचकर तीनों अभियुक्त, जंगल किनारे खण्डहर मकान तथा टैंक के पास से अभियुक्तगण की निशानदेही पर चोरी की कुल 20 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 145/2024 धारा 411, 413, 420, 467, 468, 471 व 3/4/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। पकड़े गए तीनों चोरों के विरूद्ध पूर्व में भी थाना पयागपुर, हरदी व रूपईडीहा में चोरी, जालसाजी, मारपीट व आयुध अधिनियम के कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उ.नि.विजय कुमार, उ.नि.संतोष कुमार, हे.का.मुलायम यादव, हे.का.धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हे.का.अजय राना, का.संदीप चौहान, का.संजय गौड, का.अंकुर यादव, का.सूरज सिंह शामिल रहे।
: घाघरा नदी के कछार में स्थित मतदान केन्द्रों का डीएम ने किया भ्रमण
Wed, Mar 20, 2024
अबकी बार 60 प्रतिशत के पार संकल्प के साथ मतदान करने का किया आहवान
बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील कैसरगंज के सर्वाधिक दुरूह मतदान केन्द्रों गोड़हिया नं. 3 के मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय नई आबादी गजराज सिंहपुरवा व कम्पोजिट विद्यालय लखनपुरवा तथा गोड़हिया नं. 2 का मतदान केन्द्र संविलियन विद्यालय मंगल मेला का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मौजूद महिला, पुरूष एवं युवाओं से अपील की कि मतदान दिवस के दिन अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारियों व सुपरवाईजर्स को निर्देश दिया कि डाक विभाग से समन्वय कर मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदाता पहचान पत्रों का वितरण सुनिश्चित कराएं। डीएम ने बीएलओ व सुपरवाईजर्स को यह भी निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित हो जाय। निरीक्षण के दौरान विगत निर्वाचन में कम मतदान के कारणों की जानकारी करने पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि यहां के कुछ मतदाता घाघरा नदी के उस पार आबाद हैं जिस कारण उन्हें आने में कठिनाई होती है। इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज सत्य प्रकाश पाण्डेय को निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व नाव की व्यवस्था करा दें ताकि लोगों को आसानी हो। उन्होंने ग्रामवासियों का आहवान किया कि इस बार 60 प्रतिशत पार के लक्ष्य के साथ मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी कैसरगंज जितेन्द्र बहादुर चौधरी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।