: बाघ व तेंदुए के हमले में पांच और घायलों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने दी आर्थिक सहायता
Fri, May 12, 2023
बिछिया, बहराइच। बीते दिनों कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बाघ एवं तेंदुए के हमले में घायलों को डब्ल्युडब्ल्यूएफ की तरफ से दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने घायलों के घर पहुंचकर उनको चेक वितरित की। तेंदुए के हमले में घायल हिमांशु पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गुप्तापुरवा बरखड़िया, पप्पू पुत्र अली अहमद निवासी मदनिया बरखड़िया, संतोष पुत्र राम नरेश निवासी सेमरी घटही मुर्तिहा एवं बाघ के हमले में घायल राबिया पत्नी पप्पू निवासी मदनिया व कुलवंत पुत्र मंजीत सिंह निवासी नानकार मंझरापूरब को चेक दिए गए। इस दौरान वन क्षेत्राअधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार, वन दारोगा मयंक पांडे, डब्ल्यू डब्ल्यूएफ के फील्ड सहायक मंसूर अली मौजूद रहे।
: एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए कराई गई टोलीवार ड्रिल
Fri, May 12, 2023
बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन महिला हॉस्टल, पुलिस मेस, शौचालय व परिवहन शाखा के रजिस्टर व अर्दली रूम का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया’। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए दौड़ लगवाई गई। एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शस्त्र दक्षता विकसित करने के लिए एसपी द्वारा स्वयं व कर्मचारियों द्वारा शस्त्रों की हैंडलिंग की गई। निर्माणाधीन महिला हॉस्टल, पुलिस मेस एवं शौचालय, परिवहन शाखा में रजिस्टर व गाड़ियों का निरीक्षण कर अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
: डीएम ने मतगणना स्थल मण्डी परिसर का किया निरीक्षण
Thu, May 11, 2023
स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर का निरीक्षण कर नगरीय निकाय चुनाव अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नगर पंचायत रिसिया हेतु मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। डीएम व एसपी ने मतगणना की व्यवस्था के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार फुल-प्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें और इस बात का विशेष ख्याल रखा जाय कि टेबल पर मतपेटिकाओं को लाने व ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतो की गणना से सम्बन्धित सभी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। गल्ला मण्डी परिसर के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह, सचिव मण्डी धनन्जय सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।