: युवक की नृशंस हत्या करने वाले तीन आरोपी जेल रवाना
Mon, Mar 20, 2023
हत्या में प्रयुक्त बाका बरामद
बहराइच। थाना कैसरगंज पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थाना कोतवाली कैसरगंज अन्तर्गत बबुरी गांव निवासी युवक की शनिवार सुबह बांका से काटकर कुछ लोगों ने नृशंस हत्या कर दी थी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बतायी जाती है। हत्या करने वाले तीन आरोपियों को थाना कैसरगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। कोतवाली कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक दद्न सिंह स्वयं गठित टीम के साथ मुअसं. 83/2023 धारा 47, 148, 302, 120बी आईपीसी व 7 क्रिमनल एक्ट से सम्बन्धित वांछित जयचन्द्र पुत्र दिलेराम यादव, मयंकर उर्फ नानमून पुत्र दिलेराम यादव व जोगेन्द्र उर्फ जोगिन्दर यादव पुत्र स्व.केशवराम निवासीगण बबुरी मंझारा तौकली कैसरगंज को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद किया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज दद्न सिंह, उप निरीक्षक राम सरन यादव, का.मनीष यादव व का.विष्णु प्रताप सिंह शामिल रहे।
: इनामियां अपहरणकर्ता गिरफ्तार, बालिकाएं बरामद
Sun, Mar 19, 2023
बहराइच। थाना रानीपुर पुलिस व स्वाट टीम के प्रयास से दो बालिकाओं के अपहरण मामले में पुरस्कार घोषित अपहरणकर्ताओं को बीते 17 मार्च को तेलंगाना राज्य के रे कुर्थी थाना कोथापल्ली जिला करीमनगर से गिरफ्तार कर बालिकाओं को सकुशल बरामद किया। यह दोनों 15-15 हजार रूपये के इनामियां अपराधी थे। थाना रानीपुर पर बीते 12 मार्च को पीड़ित द्वारा लिखित तहरीर पर मुअसं. 48/2023 धारा 364 के तहत इम्तियाज आदि के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री व पोती को अभियुक्तगणों द्वारा जबरदस्ती अपहरण कर लिया गया था। बालिकाओं के बरामदगी व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिस देते हुए बरामदगी व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तगण इम्तियाज पुत्र रजाक, छोटकऊ उर्फ वसीम पुत्र मुसीबत अली निवासीगण जिगनिया महिपाल थाना रानीपुर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द राय के निर्देशन में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष रानीपुर शिवनाथ गुप्ता मय हमराह पुलिस बल उ.नि.अनुज कुमार त्रिपाठी, उ.नि.कमल शंकर चतुर्वेदी अपराध शाखा, उ.नि.सूरज कुमार थाना कोतवाली देहात व म.का.कंचन भारती द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व पीड़िताओं की बरामदगी का प्रयास करते हुए 17 मार्च को 11 बजे रे कुर्थी थाना कोथापल्ली जिला करीमनगर तेलंगाना राज्य से अभियुक्तगण इम्तियाज पुत्र रजाक व छोटकऊ उर्फ वसीम पुत्र मुसीबत अली निवासीगण जिगनिया महिपाल थाना रानीपुर के कब्जे से बालिकाओं को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रानीपुर शिवनाथ गुप्ता, स्वाट टीम प्रभारी अनुज त्रिपाठी, उप निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी अपराध शाखा, उ.नि.सूरज कुमार थाना कोतवाली देहात, हे.का.प्रदुम्न यादव, हे.का.धर्मवीर सिंह, म.का.कंचन, का.शिवमोहन सिंह शामिल रहे।
: चेकिंग के दौरान पकड़ी गई 20 करोड़ रूपये की चरस
Sun, Mar 19, 2023
कार से 50 किलोग्राम चरस, 2,98,000 हजार रूपये भारतीय बरामद
रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक कार से 50 किलोग्राम चरस व 2 लाख 98 हजार रूपये भारतीय बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो व मादक पदार्थ की तस्करी पर रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा के पास से चेकिग के दौरान कार यूके 07 डीएम 3431 के चालक द्वारा कार खडा करके चला गया। सदिग्घ प्रतीत होने पर नारकोटिक डाग के सहयोग से गाडी की चेकिग की गयी। तो उक्त वाहन मे 50 किलोग्राम चरस व 2,98,000 भारतीय रुपये नकद बरामद हुआ। पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रूपये आंकी गई है। जिसके सम्बन्ध मे मुअसं. 0071/2023 धारा 8/20 एनीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक, एसएसआई रूदल बहादुर सिंह, एसआई अश्वनी कुमार पाण्डेय, हे.का.रवि सिंह, का.गोविन्द यादव, का.सूरज सिंह, का.भरत यादव, राहुल सिंह, म.का.राधा मिश्रा, एसआई एसएसबी भृगुनाथ प्रसाद, का.जुबराज प्रधान, का.राकेश कुमार डाग हेण्डलर, का.प्रनवेश देवनाथ, का.विरेन्द्र कुमार, म.का.रंजना, नेहा, साधना सिन्हा, शिव कुमारी जी समवाय रूपईडीहा 42वीं वाहिनी एसएसबी शामिल रहे।